अध्यात्म

59 सालों बाद 'पांच प्रबल राजयोग' का संयोग, 5 राशियों की बदलेगी तकदीर, धन-धान्य का लगेगा अंबार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 01:29 PM IST

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी किसी ग्रह की चाल में परिवर्तन होता है तो कई तरह के विशेष योगों का निर्माण होता है। 24 सितंबर को एक ऐसे ही योग का निर्माण हुआ है। जानिए इस योग से किन राशियों को लाभ मिलने के प्रबल आसार रहेंगे।

Image

59 सालों बाद 'पांच प्रबल राजयोग' का संयोग, 5 राशियों की बदलेगी तकदीर, धन-धान्य का लगेगा अंबार

KEY HIGHLIGHTS
  • 24 सितंबर को शुक्र ने बुध की राशि कन्या में गोचर किया है।
  • जहां बृहस्पति और शनि पहले से ही वक्री अवस्था में मौजूद हैं।
  • बुध भी अपनी उच्च राशि कन्या में वक्री स्थिति में विराजमान हैं।

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो राजयोग किसी भी व्यक्ति को रंक से राजा बनाने की क्षमता रखता है। कुंडली में बनने वाले शुभ योग व्यक्ति को हर काम में सफलता दिलाने में सहायक सिद्ध होते हैं। एक व्यक्ति की कुंडली में जितने अधिक राजयोग मौजूद होते हैं, वो व्यक्ति जीवन में उतनी ही अधिक सफलता प्राप्त करते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर या वक्री होता है और एक ग्रह की दूसरे ग्रह से युति बनती है तो कई तरह के विशेष योगों का निर्माण होता है। 24 सितंबर को एक ऐसे ही योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष जानकारों की मानें तो 59 साल बाद इस तरह का योग बना है।

59 साल बाद बना अद्भुत योग: 24 सितंबर को शुक्र ने बुध की राशि कन्या में गोचर किया है। जहां बृहस्पति और शनि पहले से ही वक्री अवस्था में मौजूद हैं। इसी के साथ बुध भी अपनी उच्च राशि कन्या में वक्री स्थिति में विराजमान हैं, जिससे कि दो प्रकार के नीचभंग राजयोग, बुधादित्य राजयोग, भद्र राजयोग और हंस पंच राजयोग का निर्माण हुआ है। जानिए इन योगों से किन राशियों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होने वाला है।

5 राशियों को धन लाभ की प्रबल संभावना:

वृषभ राशि: इस राशि वालों को धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए समय काफी शुभ साबित होने वाला है। खासतौर से इस राशि के जो लोग लोहे और पेट्रोल के व्यापार से जुड़े हैं उन्हें भरपूर लाभ प्राप्त होने वाला है। नवपंचम योग से आपको चौतरफा लाभ प्राप्त होता दिखाई दे रहा है।

मिथुन राशि: इस राशि वालों की गोचर कुंडली में हंस पंच महापुरुष योग का निर्माण हुआ है। जिससे आपको करियर और बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अचानक से धन लाभ के आसार हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि: आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन होगा। प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं। बुध की उच्च अवस्था से कन्या राशि वालों को धन लाभ के आसार रहेंगे।

धनु राशि: इस राशि वालों की कुंडली में हंस पंच महापुरुष, नीच भंग और भद्र योग का निर्माण हो रहा है। बिजनेस में अच्छी तरक्की हासिल करने में आप कामयाब रहेंगे। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बिजनेस में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।

मीन राशि: करियर और व्यापार में अच्छी सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। ये समय किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article