October 2022 Rashifal In Hindi: अक्टूबर का महीना काफी खास होने वाला है। क्योंकि इस महीने कई बड़े त्योहार तो आएंगे ही साथ ही कई ग्रहों का गोचर भी होगा। इस महीने की शुरुआत में ही 2 अक्टूबर को बुध मार्गी हो जाएंगे। जिससे इस ग्रह के शुभ प्रभावों में बढ़ोतरी होने लगेगी। साथ ही तुला राशि में ग्रहों की युति का अद्भुत संयोग भी इस महीने में देखने को मिलेगा। इसी के साथ शनि मार्गी भी हो जाएंगे। अब जानते हैं कि ग्रहों की इस बदलती चाल से किन राशियों के करियर को मिलेगी जबरदस्त ग्रोथ।
सिंह राशि: कुछ जातकों को इस महीने आय में वृद्धि मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत नजर आ रही है। आमदनी में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। इस दौरान आपको कोई बड़ा मुनाफा मिल सकता है जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के पूरे चांस हैं। शिक्षा पक्ष के लिहाज से भी ये महीना शानदार रहेगा।
धनु राशि: इस राशि के लोगों को नौकरी में जबरदस्त सफलता हासिल होगी। पदोन्नति मिल सकती है। बिजनेस करने वाले जातक तमाम ऊंचाइयों को छूने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक पक्ष शानदार रहेगा। जो जातक जमीन या संपत्ति से जुड़े व्यवसाय करते हैं उनके लिए ये समय शुभ है।
कुंभ राशि: इस महीने इस राशि वालों के करियर को भी जबरदस्त ग्रोथ मिलेगी। सैलरी में बढ़ोतरी के प्रबल आसार रहेंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़े आपको कई आकर्षक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बिजनेस में लाभ कमाने में आप सफल रहेंगे। घर परिवार के लोगों का हर काम में भरपूर साथ मिलेगा। धन संचित करने में आप कामयाब रहेंगे। नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं।
मीन राशि: ये महीना आपके करियर के लिए काफी खास साबित होने वाला है। व्यापारी जातकों को अपार लाभ मिलेगा। बिजनेस का विस्तार करने में आप कामयाब रहेंगे। आर्थिक पक्ष शानदार रहेगा। गुप्त स्त्रोत से धन प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ की भी प्रबल संभावना बन रही है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)
