अध्यात्म

Shani Jayanti Par Kya Kare: आज है शनि जयंती, नोट कर लें पूजा विधि और उपाय

Shani Jayanti 2024 Puja Vidhi: शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती का दिन बेहद खास माना जाता है। मान्यता है इस दिन शनि देव की पूजा करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यहां हम आपको बताएंगे शनि जयंती पर क्या करना चाहिए।

Image

Shani Jayanti 2024 Date And Time

Shani Jayanti 2024 Puja Vidhi And Upay In Hindi: शनि जयंती इस साल 6 जून को मनाई जा रही है। मान्यताओं अनुसार ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को न्याय के देवता शनि देव का जन्म हुआ था इसलिए ही इस अमावस्या पर शनि जयंती और शनि अमावस्या मनाई जाती है। कहते हैं इस दिन शनि देव की पूजा-अर्चना करने से शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से राहत मिल जाती है। साथ ही शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यहां आप जानेंगे शनि जयंती की पूजा विधि और उपाय।

शनि जयंती पूजा विधि और दान (Shani Jayanti Puja Vidhi And Daan)

  • शनि जयंती के दिन घर में या घर के पास किसी मंदिर में जाकर शनि देव की पूजा जरूर करनी चाहिए।
  • इस दिन शनि देव की प्रतिमा पर तेल जरूर चढ़ाना चाहिए।
  • साथ ही तेल का दीपक भी जलाएं।
  • इसके बाद शनि देव के मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • शनि देव की विशेष कृपा पाने के लिए आप इस दिन व्रत भी रख सकते हैं।
  • इसके अलावा इस दिन शनि स्‍तोत्र या शनि चालीसा का पाठ करना भी शुभ रहता है।
  • इस दिन तिल, सरसों के तेल और काले रंग के वस्‍त्रों का दान करना भी शुभ माना जाता है।
  • इस दिन पशुओं को खाना खिलाने का भी विशेष महत्व माना जाता है।

शनि जयंती पर क्या करें (Shani Jayanti Par Kya Kare)

  • शनि जयंती के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं।
  • इसके अलावा हनुमान चालीसा का पाठ भी करें। कहते हैं हनुमान जी की उपासना से शनि देव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।
  • इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को चप्‍पल और जूते भी दान करना शुभ होता है।
  • इस दिन छाया दान करना भी शुभ होता है।
  • इसके अलावा इस दिन जितना आपका वजन है, उतने किलो के अनाज का दान करना भी शुभ होता है।

इन राशियों पर शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या चल रही है

इस समय मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती का साया है तो वहीं कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों पर शनि ढैय्या चल रही है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article