Shani Ast 2026: वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को कर्म, न्याय और जिम्मेदारी का ग्रह माना जाता है। जब शनि की स्थिति बदलती है तो उसका असर कई राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। ज्योतिष गणना के अनुसार 13 मार्च की शाम 7 बजकर 13 मिनट पर शनि मीन राशि में रहते हुए अस्त हो गए हैं।
ज्योतिष में जब कोई ग्रह अस्त होता है तो उसकी शक्ति कमजोर मानी जाती है। शनि के अस्त होने का असर कामकाज, धन और जिम्मेदारियों से जुड़े मामलों में देखने को मिल सकता है। शनि 22 अप्रैल की सुबह 4 बजकर 49 मिनट तक अस्त अवस्था में ही रहेंगे। इस दौरान कुछ राशियों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत पड़ सकती है। ग्रहों की इस स्थिति के कारण कुछ राशि के लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके 22 अप्रैल तक फूंक-फूंककर कदम रखना होगा?
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि का अस्त होना आर्थिक मामलों में थोड़ा दबाव ला सकता है। इस दौरान खर्च बढ़ सकते हैं और योजनाओं में देरी भी हो सकती है। कामकाज में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है और परिणाम मिलने में समय लग सकता है। परिवार से जुड़े मामलों में भी धैर्य रखना जरूरी रहेगा।
उपाय: शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जरूरतमंद लोगों को काली दाल का दान करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए करियर और कामकाज के मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान काम का दबाव बढ़ सकता है और सीनियर से तालमेल बनाकर चलना जरूरी रहेगा। किसी फैसले में जल्दबाजी करने से बचना बेहतर रहेगा।
उपाय: शनिवार के दिन काले तिल का दान करें और शनि देव के मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए संबंधों और साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधानी रखने की जरूरत हो सकती है। इस दौरान गलतफहमी की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में संतुलन रखना जरूरी रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को भी फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए।
उपाय: शनिवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को काले कपड़े या लोहे की वस्तु दान करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए कामकाज और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत हो सकती है। इस दौरान काम का दबाव बढ़ सकता है और थकान भी महसूस हो सकती है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी रहेगा।
उपाय: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि देव को प्रणाम करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहने का समय रह सकता है। इस दौरान खर्च बढ़ सकते हैं और किसी योजना में देरी भी हो सकती है। इसलिए पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा।
उपाय: शनिवार के दिन काले तिल और सरसों का तेल दान करें तथा शनि देव का स्मरण करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
जानिए क्या मृत व्यक्ति के कपड़े पहनने चाहिए। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|
