अध्यात्म

दशहरे पर इस पौधे को घर लाकर करें इसकी पूजा, धन-धान्य की कभी नहीं होगी कमी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 01:19 PM IST

Shami Plant Benefits: शमी का पौधा बेहद ही शुभ माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति इस पौधे के समक्ष प्रतिदिन दीपक जलाता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस पौधे को लगाने का सबसे शुभ दिन विजयादशमी (Vijyadashami) यानी दशहरा (Dusshera) का माना जाता है।

Image

दशहरे पर घर में आएं ये चमत्कारी पौधा, हर बाधाओं से मिलेगी मुक्ति

KEY HIGHLIGHTS
  • ऐसी मान्यता है कि धन को अपनी तरफ आकर्षित करता है ये पौधा। इस पौधे का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है।
  • इस पौधे को घर में लगाने और इसकी विधि विधान पूजा करने से शनि के प्रकोप से भी मुक्ति मिल जाती है।
  • इस पौधे को घर में लगाने का सबसे शुभ दिन विजयादशमी का माना जाता है। इसके अलावा इस पौधे को लगाने का शनिवार दिन भी उत्तम माना गया है।

Shami Plant Puja On Dusshera 2022: शमी के पौधे को बेहद ही चमत्कारी पौधा माना जाता है। कहते हैं जिस घर में ये पौधा लगा होता है वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये पौधा धन को तो अपनी तरफ आकर्षित करता ही है साथ ही शनि के प्रकोप से मुक्ति भी दिलाता है। इस पौधे का संबंध माता लक्ष्मी और शनि देव से माना जाता है। इस पौधे को घर में लाने का सबसे शुभ दिन दशहरा का माना जाता है। क्योंकि इस दिन शमी की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है। जानिए दशहरा पर कैसे करें इस पवित्र प्लांट की पूजा।

शमी वृक्ष के लाभ: मान्यताओं अनुसार इस पौधे से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस पौधे को घर में लगाने से और इसकी विधि विधान पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। जिस घर में इस पौधे की रोजाना पूजा होती है वहां धन-वैभव की कभी कमी नहीं होती। जिन लोगों पर शनि की दशा चल रही हो अगर वो इस पौधे के समक्ष शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं तो उन्हें शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है। शमी की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।

भगवान राम ने भी की थी शमी वृक्ष की पूजा: मान्यता अनुसार भगवान राम ने रावण का वध करने से पहले इस वृक्ष की पूजा की थी। इसलिए कहते हैं जो व्यक्ति दशहरे के दिन विधि विधान शमी की पूजा करता है, उसे पूरे साल शत्रुओं का भय नहीं सताता और वह अपने जीवन की सभी चुनौतियों पर विजय प्राप्त करता है।

ऐसे करें शमी की पूजा: शाम के समय घर के मंदिर में दीपक जलाने के बाद इस पेड़ के पास भी दीपक जलाएं। इसी के साथ सुबह शाम इस पौधे पर जल चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके घर परिवार में हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी। ध्यान रखें कि शमी के पेड़ को घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाना चाहिए। आप चाहें तो इसे छत पर भी रख सकते हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article