अध्यात्म

दशहरे पर ये काम करने माने जाते हैं बेहद शुभ, धन-धान्य में होती है बढ़ोतरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 12:03 PM IST

Dussehra 2022 Maha Upay: धन धान्य में बढ़ोतरी के लिए, किसी भी काम में सफलता पाने के लिए, कोर्ट-कचहरी में चल रहे केस में विजय प्राप्त करने के लिए, बिजनेस में तरक्की के लिए दशहरा या विजयादशमी (vijayadashami) पर जरूर करें ये काम।

Image

दशहरा पर करें ये महा उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • भाग्य चमकाने के लिए दशहरा पर भगवान राम के 108 नामों का जप करें।
  • दशहरे के दिन दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके हनुमान जी के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं।
  • हर काम में सफलता पाने के लिए दशहरे के दिन महा उपाय के रूप में शमी के वृक्ष की पूजा करें।

Dussehra Or Vijayadashami 2022: दशहरा का पर्व भगवान राम की रावण पर जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। प्राचीन काल से ही आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व पर जगह-जगह रावण दहन किया जाता है। इसी के साथ दशहरा का दिन बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दिन खरीदारी करना व नए काम की शुरुआत करना अति लाभकारी माना गया है। जानिए इस दिन किन कार्यों को करने से आर्थिक संपन्नता आने की मान्यता है।

आर्थिक समृद्धि के लिए दशहरे पर करें ये उपाय (Dussehra Upay)

  • दशहरे पर भगवान श्री राम की विधि विधान पूजा करें। उनकी आरती उतारें। ऐसा करने से आपको आर्थिक सफलता मिलने के आसार बढ़ जाएंगे।
  • यदि आपका किसी प्रकार का कोई केस चल रहा है तो अपने केस की फाइल घर के मंदिर में भगवान की प्रतिमा के नीचे रख दें। फिर दशहरा पूजा करें। ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए इस दिन सूरजमुखी की जड़ की विधिपूर्वक पूजा करें। पूजा के बाद इस जड़ को अपने घर की तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती चली जाती है।
  • भाग्य चमकाने के लिए भगवान राम के 108 नामों का जप करें। इससे हर काम में सफलता मिलेगी।
    नौकरी में सफलता पाने के लिए इस दिन सफेद सूत को केसर के रंग से रंगे और ‘ॐ नमो नारायण’ मंत्र का 108 बार जप करें। फिर पूजा के बाद इस सूत को अपने पास रख लें।
    दशहरे के दिन दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके हनुमान जी के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही सुंदरकांड का पाठ भी करें। ऐसा करने से व्यक्ति को भय से मुक्ति मिलने के साथ-साथ आर्थिक तरक्की भी मिलती है।

  • हर काम में सफलता पाने के लिए दशहरे के दिन महा उपाय के रूप में शमी के वृक्ष की पूजा करें। अगर इस दिन किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो शमी वृक्ष की पूजा करने के बाद काम शुरू करें। इससे आपको सफलता मिलेगी।
  • लवीना शर्मा
    लवीना शर्माauthor

    धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

    और पढ़ें
    End of Article