अध्यात्म

शारदीय नवरात्रि पर सूर्य ग्रहण की छाया! माता रानी की चौकी लगाने से पहले जरूर कर लें ये 3 काम

Shardiya Navratri After Surya Grahan 2025: इसी महीने 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। वहीं, 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की भी शुरुआत होने वाली है। अब सवाल ये आता है कि सूर्य ग्रहण की छाया में घटस्थापना होगी या नहीं और अगर होगी तो क्या-क्या सावधानियां बरतनी जरूरी हैं।

Image

शारदीय नवरात्रि पर पड़ेगी सूर्य ग्रहण की छाया, घटस्थापना से पहले जरूर कर लें ये 3 काम (pic credit: canva)

Shardiya Navratri After Surya Grahan 2025: दो दिन बाद यानी 21 सितंबर के दिन सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ये साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण है। ग्रहण कितने बजे शुरू होगा और कितने बजे खत्म होगा ये आप यहां से जान सकते हैं। अब सूर्य ग्रहण की छाया में ही शारदीय नवरात्रि भी शुरू हो रही है, इसलिए लोगों के मन में सवाल ये भी है कि नवरात्रि की घटस्थापना कैसे होगी। होगी भी या नहीं होगी? और अगर घटस्थापना होगी तो इसके पहले आपको क्या-क्या काम करने चाहिए। सूर्य ग्रहण के साए में पड़ रहे नवरात्रि के पहले दिन से जुड़े सवालों के जवाब आपको यहां मिलेंगे।

कितने बजे खत्म होगा सूर्य ग्रहण?

टाइम एंड डेट वेबसाइट के अनुसार, 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 10:59 PM से शुरू होगा। यह ग्रहण अपने चरम पर 22 सितंबर को तड़के 01:12 AM पर होगा। वहीं, इसका समापन 22 सितंबर को सुबह 3:23 AM पर होगा। 21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

घटस्थापना मुहूर्त पर सूर्य ग्रहण का असर?

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। ये नवरात्रि के समय किये जाने महत्वपूर्ण अनुष्ठानों में से एक है। शास्त्रों में नवरात्रि के आरम्भ में एक निश्चित अवधि में घटस्थापना करने की सलाह दी गई है। चूंकि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है ऐसे में आप तय मुहूर्त में घटस्थापना यानि कलश स्थापना कर सकेंगे।

शारदीय नवरात्रि 2025 घटस्थापना मुहूर्त-

  • घटस्थापना मुहूर्त - 06:09 AM से 08:06 AM (22 सितंबर 2025)
  • घटस्थापना अभिजित मुहूर्त - 11:49 AM से 12:38 PM
  • प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - 01:23 AM (22 सितंबर 2025)
  • प्रतिपदा तिथि समाप्त - 02:55 AM (23 सितंबर 2025)
  • कन्या लग्न प्रारम्भ - 06:09 AM (22 सितंबर 2025)
  • कन्या लग्न समाप्त - 08:06 AM (22 सितंबर 2025)

सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद, घटस्थापना से पहले करं ये 3 काम-

घर में गंगाजल का छिड़काव- ग्रहण के प्रभाव से घर को बचाए रखने के लिए शारदीय नवरात्रि की पूजा से पहले पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। ताकि घर का वातावरण शुद्ध हो जाए और पॉजिटिविटी घर में आए। ध्यान रखें कि नवरात्रि की पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री पर भी गंगाजल का छिड़काव अवश्य करें।

घर की सफाई- सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद शारदीय नवरात्रि शुरू होंगे और ऐसे में सूर्योदय से पहले घर की सफाई कर लें। ताकि पवित्रता बनी रहे और मां दुर्गा खुशी-खुशी घर में प्रवेश करें।

पीले रंग के कपड़े- सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र पहनें। यदि संभव हो तो इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहननने चाहिए क्योंकि पूजा के दौराप पीले रंग को बहुत ही शुभ मान गया है। इस रंग को पहनने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली आती है।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article