Shab e Meraj 2026, Shab e Meraj 2026 Islamic Calendar: शब-ए-मेराज इस्लाम में एक बहुत ही महत्वपूर्ण पवित्र रात है। यह रात पैगंबर मोहम्मद की दिव्य यात्रा से जुड़ी मानी जाती है। कहा जाता है कि इसी रात में मुसलमानों के लिए पांच वक्त की नमाज अनिवार्य की गई। यहां देखें कि शबे मेराज कब है 2026। नोट करें कि 2026 में शब-ए-मेराज की तारीख क्या होगी।
Shab e Meraj 2026 Date
2026 में शब-ए-मेराज 16 जनवरी, 2026 को है। यह हिजरी कैलेंडर में 27 राजब, 1447 को पड़ता है।
शब-ए-मेराज क्या होती है?
शब-ए-मेराज, जिसे अल-इसरा वल-मिराज भी कहा जाता है, इस्लाम की एक बहुत पवित्र रात मानी जाती है। हिजरी कैलेंडर के अनुसार यह रात रजब महीने की 27वीं तारीख को मनाई जाती है। माना जाता है कि इसी रात पैगंबर मुहम्मद को अल्लाह की तरफ से एक खास यात्रा पर ले जाया गया। इस यात्रा का पहला हिस्सा मक्का से यरूशलम तक था और इसके बाद उन्हें सात आसमानों की यात्रा कराई गई, जहां उन्हें अल्लाह से मुलाकात का अवसर मिला। इस रात मुसलमान दुआ, नमाज़ और इबादत में समय बिताते हैं। कई जगह मस्जिदों को सजाया जाता है और कुछ लोग इस दिन रोजा भी रखते हैं।
शब-ए-मेराज का महत्व और संदेश
शब-ए-मेराज इंसान और खुदा के बीच एक गहरा आध्यात्मिक संबंध बताती है। यह रात मुसलमानों को नमाज की अहमियत बताती है। इसके अलावा, यह यात्रा बताती है कि अगस नीयत सच्ची हो तो इंसान सीमाओं से परे भी पहुंच सकता है। यह रात आत्मनिरीक्षण और तौबा का भी मौका देती है।
