Masik Shivratri September 2023 (मासिक शिवरात्रि कब है): मासिक शिवरात्रि प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को पड़ती है। इस दिन कई शिव भक्त व्रत रख भगवान शंकर की विधि विधान पूजा करते हैं। 13 सितंबर 2023 दिन बुधवार को मासिक शिवरात्रि व्रत (Monthly Shivratri September 2023) रखा जाएगा। इस दिन चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 2 बजकर 21 मिनट से हो जाएगी और इसकी समाप्ति 14 सितंबर की सुबह 4 बजकर 48 मिनट पर होगी। शिवरात्रि (Masik Shivratri Kab Hai 2023) की पूजा के लिए निशिता मुहूर्त सबसे शुभ माना जाता है। यहां जानिए मासिक शिवरात्रि की पूजा विधि और मुहूर्त।
Monthly Shivratri September 2023 Date And Muhurat (मासिक शिवरात्रि सितंबर 2023 तिथि व मुहूर्त)
मासिक शिवरात्रि व्रत 13 सितंबर को रखा जाएगा। जिसकी शुरुआत 13 सितंबर की सुबह 2 बजकर 21 मिनट से होगी और समाप्ति 14 सितंबर की सुबह 4 बजकर 48 मिनट पर होगी। मासिक शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त रात 11:54 बजे से 12:40 बजे तक रहेगा।
Masik Shivratri Puja Vidhi (मासिक शिवरात्रि की पूजा विधि)
- मासिक शिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर स्वच्छ कपड़े धारण कर लें।
- इसके बाद पूजा वाले स्थान पर भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी, भगवान कार्तिकेय और नंदी जी की प्रतिमा स्थापित करें और उनकी विधिवत पूजा करें।
- मासिक शिवरात्रि की पूजा में शिव परिवार को पंचामृत से स्नान करना चाहिए।
- इस दिन पूजा में बेल पत्र, फल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य, इत्र इत्यादि चीजें जरूर शामिल करें।
- इस दिन शिव पुराण या शिव चालीसा का पाठ करना अत्यंत शुभ माना गया है।
- पूजा में शिव मंत्रों का जाप अवश्य करें और शिवरात्रि की व्रत कथा सुनें।
- अंत में शिव आरती के साथ पूजा का समापन करें।
Masik Shivratri Fast Benefits (मासिक शिवरात्रि व्रत के लाभ)
कहते हैं मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां आसान हो जाती हैं। इतना ही नहीं विवाह में आ रही अड़चन भी इस व्रत को करने से दूर हो जाती हैं।
