अध्यात्म

September 2023 Vrat Tyohar: सितंबर के महीने में मनाए जाएंगे ये व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

September 2023 Vrat Tyohar: सावन का महीना खत्म होने वाला है, और जल्द भाद्रप्रद महीने का शरुआत हो जाएगा। सितंबर महीना शुरू होते ही भादो का भी महीना शुरू हो जाएगा। सितंबर के महीने में अनेक व्रत त्योहार पड़ते हैं। सितंबर में कौन- कौन से व्रत रखें जाएंगे। सितंबर के महीने में कौन से त्योहार मनाए जाएंगे। यहां देखें पूरी लिस्ट।

Image

September Festival 2023

September 2023 Vrat Tyohar: हिंदू पंचाग में भाद्रपद महीने का विशेष महत्व है। इस महीने में अनेक व्रत,त्योहार मनाये जाते हैं। भाद्रपद को भादव के नाम से भी जाना जाता है। अंग्रेजी महीने के हिसाब से ये महीना सितंबर का होता है। सावन के बाद इस महीने की शुरूआत हो जाती है। हिंदू पंचाग के अनुसार ये हिंदी महीना का छठा महीना होता है। इस महीने को धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस साल भाद्रपद महीने की शुरुआत 1 सितंबर से होगी। सितंबर महीने के आरंभ से ही तीज त्योहार शुरू हो जाएंगे। 2 सितंबर कजरी तीज से ही व्रत शुरू हो जाएंगे। इस महीने में ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी जैसे प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। आइए जानते हैं सितंबर के महीनें में कौना सा त्योहार व्रत किस दिन रखा जाएगा।

सितंबर में होंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार

2 सितंबर 2023 कजरी तीज व्रत
3 सितंबर 2023संकष्टी चतुर्थी का व्रत
5 सितंबर 2023हल षष्ठी है और शिक्षक दिवस
7 सितंबर 2023श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव
8 सितंबर 2023गोगा नवमी
10 सितंबर 2023अजा एकादशी व्रत
12 सितंबर 2023भौम प्रदोष व्रत
13 सितंबर 2023मासिक शिवरात्रि त्योहार
14 सितंबर 2023भाद्रपद अमावस्या
17 सितंबर 2023विश्वकर्मा जयंती और वाराह जयंती
18 सितंबर 2023हरितालिका तीज व्रत
19 सितंबर 2023गणेश चतुर्थी का त्योहार
20 सितंबर 2023ऋषि पंचमी
25 सितंबर 2023परिवर्तिनी एकादशी व्रत
27 सितंबर 2023प्रदोष व्रत
29 सितंबर 2023भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article