अध्यात्म

Sawan Shivratri Puja Vidhi: सावन शिवरात्रि के दिन कैसे करें भोले बाबा की पूजा, यहां जानिए पूरी विधि विस्तार से

Sawan Shivratri Puja Vidhi: सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय भगवान और नंदी जी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन कांवड़ यात्रा का भी समापन हो जाता है। यहां हम आपको बताएंगे सावन शिवरात्रि की पूजा विधि क्या है।

Image

Sawan Shivratri Puja Vidhi In Hindi

Sawan Shivratri Ki Puja Kaise Kare (सावन शिवरात्रि पूजा विधि): हिंदू धर्म में सावन शिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और महादेव की विधि विधान पूजा करते हैं। कहते हैं इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने से हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। कावड़िए भी कावड़ जल शिवरात्रि के दिन ही चढ़ाते हैं। सावन शिवरात्रि पर पूजा के लिए प्रदोष काल समय और निशिता काल मुहूर्त सबसे शुभ माना जाता है। यहां हम आपको बताएंगे सावन शिवरात्रि पूजा की पूरी विधि विस्तार से यहां।

सावन शिवरात्रि पूजा विधि (Sawan Shivratri Puja Vidhi)

  • शिवरात्रि के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाएं और फिर स्नानादि करके साफ कपड़े धारण कर लें।
  • इसके बाद जिस जगह आपको पूजा करनी हैं वहां भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी, भगवान कार्तिकेय और शिव शंकर जी के वाहन नंदी की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित करें।
  • इसके बाद भगवान की प्रतिमा के समक्ष घी का दीपक जलाएं और सभी की विधि विधान पूजा करें।
  • फिर शिव परिवार को पंचामृत से स्नान कराएं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पंचामृत में तुलसी के पत्ते नहीं डालने हैं।
  • इसके बाद भगवान को बेल पत्र, फल, फूल, दीप, नैवेद्य, इत्र आदि चीजें अर्पित करें।
  • इसके बाद शिव चालीसा और शिवाष्टक का पाठ करें।
  • पूजा के समय भगवान शिव के मंत्रों का लगातार जाप करते रहें।
  • फिर शिवरात्रि की कथा सुनें और अंत में शिव जी की आरती करके पूजा संपन्न करें।
  • भगवान को भोग लगाकर प्रसाद सभी में बांट दें।
  • कई लोग इस दिन रुद्राभिषेक भी कराते हैं।

सावन शिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2024 (Sawan Shivratri 2024 Puja Muhurat)

सावन शिवरात्रि पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त आधी रात में 12 बजकर 06 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। चतुर्दशी तिथि 2 अगस्त 2024 की दोपबर 03:26 से 3 अगस्त की दोपहर 03:50 बजे तक रहेगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article