अध्यात्म

Sawan Shivratri Bhog 2024: सावन शिवरात्रि पर शिव जी को लगाएं इन चीजों का भोग, महादेव की होगी कृपा

Sawan Shivratri Bhog 2024: सावन शिवरात्रि का व्रत आज यानि 2 अगस्त को रखा जा रहा है। इस दिन का व्रत रखने से और शिव जी का जलाभिषेक करने से हर इच्छाओं की पूर्ति होती है। आइए जानते हैं सावन की शिवरात्रि पर शिव जी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

Image

Sawan Shivratri Bhog 2024

Sawan Shivratri Bhog 2024: हिंदू धर्म में सावन मास की शिवरात्रि का खास महत्व है। इस दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। सावन की शिवरात्रि शिव जी के जलाभिषेक के लिए सबसे उत्तम माना गया है। शिवरात्रि के दिन व्रत करने से और भगवान शिव को उनकी प्रिय भोग अर्पित करने से शिव जी की कृपा सदा बनी रहती है। सावन शिवरात्रि पर शिव जी का जलाभिषेक करने से जीवन में आ रही सारी समस्याओं का समापन होता है। इसके साथ साधक के सारे रूके हुए काम पूरे होते हैं। आइए जानते हैं सावन की शिवरात्रि पर शिव जी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

इन चीजों का लगाएं भोग (Sawan Shivratri Bhog)

हलवा

सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को सूजी या आलू के हलवा का भोग लगा सकते हैं। देसी घी में सूजी का हलवा बनाएं और महादेव को भोग लगाएं। ऐसा करने से आपकी सारी इच्छा पूरी होगी।

साबूदाना खीर

भगवान शिव को साबूदान का खीर बहुत ही प्रिय है। सावन की शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को साबूदाने की खीर का भोग लगा सकते हैं। इसको आप व्रत के दिन फलाहार के रूप में भी ग्रहण कर सकते हैं।

बर्फी

भगवान शिव को सावन शिवरात्रि के दिन बर्फी का भोग लगाना चाहिए। शिव जी को बर्फी का भोग लगाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना की पूर्ति करते हैं।

सूखा मेवा

सावन की शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को सूखे मेवे का भोग लगाना चाहिए। भगवान शिव को सूखे मेवे का भोग लगाने से साधक को जीवन में कभी भी आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article