अध्यात्म

Sawan Shivratri 2023 Puja Vidhi: सावन शिवरात्रि पूजा सामग्री, विधि, मुहूर्त, मंत्र, कथा, आरती संपूर्ण जानकारी मिलेगी यहां

Sawan Shivratri 2023 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra, Aarti in Hindi: सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं। यहां आप जानेंगे सावन शिवरात्रि पूजा की सामग्री, विधि, मंत्र, कथा, आरती, शिव चालीसा और शुभ मुहूर्त।

Image

Sawan Shivratri Puja Vidhi, Mantra, Aarti, Katha And Muhurat

Sawan Shivratri 2023 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra, Aarti in Hindi: महादेव की अराधना का सबसे बड़ा दिन सावन शिवरात्रि 15 जुलाई को मनाई जा रही है। इस दिन का हर शिव भक्त को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन शिव जी की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है। कावड़िए भी कावड़ जल चढ़ाने के लिए इसी दिन को उत्तम मानते हैं। दरअसल ये दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बेहद खास माना जाता है। जानिए सावन शिवरात्रि पूजा मुहूर्त, सामग्री, विधि, मंत्र, आरती, कथा, चालीसा सबकुछ।

सावन शिवरात्रि पूजा समय 2023 (Sawan Shivratri Puja Time 2023)

सावन शिवरात्रि पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त रात 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। ये निशिता काल मुहूर्त है। इस समय भगवान शिव की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। (यहां देखिए शिवरात्रि 2023 के चारों पहर की पूजा का मुहूर्त)

सावन शिवरात्रि जल अभिषेक समय 2023 (Sawan Shivratri Jal Abhishek Time 2023)

सावन शिवरात्रि पर कावड़ जल चढ़ाने के लिए सुबह का समय सबसे शुभ माना जाता है। पंचांग अनुसार सुबह 8 बजकर 32 मिनट से 10 बजकर 8 मिनट तक का समय शिव का जलाभिषेक करने के लिए सबसे शुभ रहेगा। (यहां देखिए कावड़ जल चढ़ाने के अन्य मुहूर्त)

सावन शिवरात्रि पूजा विधि (Sawan Shivratri Puja Vidhi)

सावन शिवरात्रि पर सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान कर पूजा का संकल्प लें। इसके बाद शिव भगवान को जल अर्पित करें। शिव जी के मंत्रों का जाप करें। इसी के साथ इस दिन शिव चालीसा, रुद्राष्टक या फिर शिव स्तुति का पाठ करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। फिर शिव जी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं। शिवरात्रि कथा सुनें। अंत में शिव जी की आरती उतार पूजा संपन्न करें। (यहां देखिए शिवरात्रि पूजा विधि विस्तार से)

शिवरात्रि के मंत्र (Shivratri Mantra)

  • भगवान शिव के सरल मंत्र
  • ॐ नमः शिवाय
  • ॐ नमो नीलकण्ठाय
  • ॐ पार्वतीपतये नमः
  • ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय
  • ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा (देखिए शिव के सबसे शक्तिशाली मंत्र)

शिवरात्रि पर जरूर पढ़ें शिव चालीसा (Shiv Chalisa Lyrics In Hindi)

कहते हैं शिव चालीसा का पाठ करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। शिवरात्रि पर सुबह या शाम के लिए शिव की चालीसा का पाठ जरूर करें। (यहां देखिए संपूर्ण शिव चालीसा)

शिवरात्रि की व्रत कथा (Shivratri Vrat Katha In Hindi)

कोई भी व्रत तभी पूर्ण होता है जब उस व्रत की कथा पढ़ी जाए। शिवरात्रि व्रत में भी शिव जी की पूजा के बाद सावन शिवरात्रि की व्रत कथा जरूर पढ़ें। मान्यता है इस कथा को पढ़ने से शिव भगवान की कृपा सदैव बनी रहती है। (यहां देखिए शिवरात्रि व्रत कथा)

शिवरात्रि पर शिवलिंग की ऐसे करें पूजा (Shivratri 2023 Shivling Puja Vidhi)

शिवरात्रि पर शिवलिंग पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन शिवलिंग पर अगर शिव की प्रिय चीजों को चढ़ाया जाए तो वो शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। (यहां जानिए शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं)

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article