अध्यात्म

Shiv Bhog: सावन सोमवार व्रत पूजा में भगवान शिव को इन चीजों का लगाएं भोग, हमेशा बनी सुख-समृद्धि

Shiv Bhog: सावन सोमवार व्रत में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय भोग जरूर लगाएं। जानिए शिव जी के 5 प्रिय प्रसाद।

Image

Shivratri 2023 Shiv Bhog

Shiv Bhog: सावन सोमवार व्रत (Sawan Somwar Vrat) में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन शिव भक्त उपवास रखते हैं और शिवलिंग पर दूध, दही, शहद, बेलपत्र, भांग, धतूरा, गन्ने का रस आदि चीजें चढ़ाते हैं। कहते हैं इन चीजों को चढ़ाने से भगवान शिव शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। इसके अलावा अगर आप सावन सोमवार पर महादेव को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएंगे तो आपके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। यहां जानिए भगवान शिव के प्रिय भोग (Shiv Bhog)।

मखाने की खीर

आप भगवान शिव को मखाने की खीर का भोग लगा सकते हैं। इस खीर को ढेर सारे मेवों के साथ तैयार किया जाता है। ये खीर भगवान शिव का प्रिय भोग मानी जाती है।

हलवा

आप भगवान शिव को हलवे का भोग भी लगा सकते हैं। हलवा बनाने के लिए आप सूजी या कुट्टू के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। भगवान शिव को हलवे का प्रसाद अति प्रिय होता है।

मालपुआ

मालपुआ भगवान शिव का बेहद प्रिय माना जाता है। आप शिव जी को प्रसन्न करने के लिए इस चीज का भी भोग लगा सकते हैं।

ठंडाई

भगवान शिव को ठंडाई का भोग भी लगाया जाता है। ठंडाई भांग के साथ और भांग के बिना भी बनाई जा सकती है।

पंचामृत

भगवान शिव को पंचामृत का भी भोग लगा सकते हैं। पंचामृत दूध, दही, घी, शहद और चीनी को मिलाकर बनता है। पंचामृत के भोग से शिव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article