अध्यात्म

Sawan Pradosh Vrat 2024: कब रखा जाएगा सावन मास का पहला प्रदोष व्रत, जानिए इसकी तिथि और महत्व

Sawan Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। इस दिन का व्रत रखने से सुख, समृ्द्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कब है सावन महीने का पहला प्रदोष व्रत डेट और महत्व।

Image

Sawan Pradosh Vrat 2024

Sawan Pradosh Vrat 2024: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। प्रदोष का व्रत हर मास में दो बार किया जाता है। सावन महीने का प्रदोष व्रत बहुत ही खास होता है। सावन का महीना और प्रदोष व्रत दोनों ही शिव की पूजा के लिए समर्पित होता है। सावन मास के प्रदोष व्रत के दिन उपवास रखने से और शिव जी की विधिवत पूजा करने से भगवान महादेव की कृपा साधक पर बनी रहती है। प्रदोष का व्रत रखने से साधक को संतान सुख की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख शांति आती है। प्रदोष व्रत के दिन शिव जी की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। आइए जानते हैं सावन मास के प्रदोष का व्रत कब रखा जाएगा।

Sawan Pradosh Vrat 2024 (कब है सावन का पहला प्रदोष व्रत 2024)

हिंदू पंचांग अनुसार इस सास सावन मास के प्रदोष का व्रत 1 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इसके अगले दिन 2 अगस्त को सावन मास की शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इस दिन प्रदोष काल में शिव जी की पूजा की जाएगी।

Sawan Pradosh Vrat 2024 Shubh Muhurat (प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त 2024)

पंचांग के अनुसार सावन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 1 अगस्त को दोपहर के 3 बजकर 28 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 3 बजकर 26 मिनट पर होगा। ऐसे में 1 अगस्त को ये व्रत रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:11 से 09:18 तक रहेगा।

प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व (Sawan Pradosh Vrat Importance)

सावन मास के प्रदोष व्रत शास्त्रों में खास महत्व है। इस बार सावन महीने का पहला प्रदोष व्रत गुरुवार के दिन पड़ रहा है। इस कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही होती है। उन लोगों को गुरु प्रदोष का व्रत करना चाहिए। गुरु प्रदोष व्रत रखने से सारे काम बन जाते हैं और कुंडली में गुरु दोष से मुक्ति मिलती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article