अध्यात्म

Sawan Pradosh Vrat 2024: सावन में प्रदोष व्रत कब-कब पड़ेंगे, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

Sawan Pradosh Vrat 2024 Date: जिस तरह से सावन महीने में पड़ने वाले सोमवार व्रत का विशेष महत्व माना जाता है ठीक उसी तरह से सावन के प्रदोष व्रत भी खास होते हैं। चलिए जानते हैं सावन में प्रदोष व्रत कब-कब पड़ेंगे।

Image

Sawan Pradosh Vrat 2024

Sawan Pradosh Vrat 2024 Date And Time (सावन प्रदोष व्रत 2024 तारीख): किसी भी महीने की त्रयोदशी तिथि पर पड़ने वाले व्रत को प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। इस सावन में दो प्रदोष व्रत पड़ेंगे। जिसमें पहला गुरु प्रदोष व्रत (Guru Pradosh Vrat) होगा तो दूसरा शनि प्रदोष व्रत (Shani Pradosh Vrat) होगा। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार सावन में पड़ने वाले प्रदोष व्रत का फल अन्य महीनों में पड़ने वाले प्रदोष से ज्यादा मिलता है। चलिए जानते हैं सावन 2024 में प्रदोष व्रत की तारीख क्या है।

Sawan Pradosh Vrat 2024 Date And Time (सावन प्रदोष व्रत 2024)

सावन का पहला प्रदोष व्रत 1 अगस्त को पड़ेगा जो गुरु प्रदोष व्रत होगा तो वहीं दूसरा प्रदोष व्रत 17 अगस्त को पड़ेगा। जो शनि प्रदोष व्रत कहलाएगा। आगे जानते हैं इन दोनों प्रदोष व्रत का मुहूर्त।

Sawan Ka Pahla Pradosh Vrat 2024 (सावन का पहला प्रदोष व्रत कब है)

सावन का पहला प्रदोष व्रत 1 अगस्त 2024, बृहस्पतिवार को पड़ेगा। इस दिन पूजा का मुहर्त शाम 7 बजकर 12 मिनट से रात 9 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। गुरु प्रदोष व्रत का प्रारंभ 1 अगस्त की दोपहर 03 बजकर 28 मिनट पर होगा और समापन 2 अगस्त की दोपहर 03:26 पर होगा।

Sawan Ka Dusra Pradosh Vrat 2024 (सावन का दूसरा प्रदोष व्रत कब है)

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 17 अगस्त 2024, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:58 से रात 09:09 बजे तक रहेगा। वहीं शनि प्रदोष व्रत का प्रारंभ 17 अगस्त की सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर होगा और समापन 18 अगस्त की सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा।

Pradosh Vrat Puja Vidhi (प्रदोष व्रत पूजन विधि)

प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें और फिर भगवान शिव के मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। अगर मंदिर जाना संभव न हो तो घर पर ही शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। भगवान शिव का अभिषेक करते समय उनके मंत्र का जाप जरूर करते रहें। इसके बाद भगवान शिव के ऊपर बेलपत्र चढ़ाएं। फिर प्रदोष व्रत की कथा सुनें। अंत में आरती करके भगवान को प्रसाद चढ़ाएं।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article