Sawan Month Date 2023: हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन पांचवां महीना होता है। यह महीना भगवान शंकर को बहुत प्रिय होता है। कहा जाता ही कि सावन के महीने में स्वयं भगवान इंद्र शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते हैं। सावन के महीने में तीज, रक्षाबंधन, शिवरात्रि मनाई जाती है। भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त पैदल कांवड़ यात्रा करते हैं। इस महीने में भगवान शंकर की पूजा करने से सारी प्रार्थना पूर्ण होती है साथ ही सावन के महीने में सोमवार के व्रत करने से मनचाहा वरदान मिलता है। आपको बता दें कि इस बार सावन का महीना बहुत खास होने वाला है क्योंकि इस बार सावन में 8 सोमवार का संयोग बन रहा है।
Sawan Month 2023 Start and End Date
सावन का महीना 2023 में दो माह का होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल अधिक मास होने के कारण सावन दो महीने रहेगा।
- Sawan Month 2023 Start Date: 4 जुलाई 2023 से
- Sawan Month 2023 End Date: 31 अगस्त 2023 को
Sawan Somvar 2023 Monday List Calender
साल 2023 में सावन में चार नहीं बल्कि आठ सोमवार पड़ रहे हैं। यहां देखें सावन के सोमवार की तिथि का पूरा कैलेंडर।| सावन मास 2023 का पहला सोमवार | 10 जुलाई 2023 |
| सावन मास 2023 का दूसरा सोमवार | 17 जुलाई 2023 |
| सावन मास 2023 का तीसरा सोमवार | 24 जुलाई 2023 |
| सावन मास 2023 का चौथा सोमवार | 31 जुलाई 2023 |
| सावन मास 2023 का पांचवां सोमवार | 07 अगस्त 2023 |
| सावन मास 2023 का छठा सोमवार | 14 अगस्त 2023 |
| सावन मास 2023 का सातवां सोमवार | 21 अगस्त 2023 |
| सावन मास 2023 का आठवां सोमवार | 28 अगस्त 2023 |
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर रूद्राभिषेक करना चाहिए और साथ ही सावन के सोमवार के व्रत करने चाहिए। इस महीने शिवलिंग की पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति सावन में सोमवार के व्रत करता है उसे मनचाहा वर मिलता है। सावन में भगवान शंकर के साथ देवी पार्वती की भी पूजा करनी चाहिए।
