अध्यात्म

Sawan Somwar Vrat Niyam: सावन सोमवार व्रत में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jul 10, 2023, 02:19 PM IST

Sawan Somwar Vrat niyam (सावन सोमवार के व्रत में क्या खाएं क्या नहीं): सावन का सिद्ध महीना शुरू हो गया है, शिव सिद्ध सावन मास में भगवान भोलेनाथ और उनके परिवार की पूजा करने का गहरा महत्व होता है। सावन सोमवार के व्रत को नियमानुसार पूरा करना बहुत जरूरी होता है, देखें सावन व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

Image

Sawan ke somwar vrat ke niyam sawan me kya khaye kya nahi baingan kha sakte hai

Sawan ke Somwar Vrat ke niyam (सावन सोमवार के व्रत में क्या खाएं क्या नहीं): भगवान शिव को समर्पित सावन (Sawan) का महीना शुरू हो चुका है, और 10 जुलाई को सावन (Sawan Somwar) मास का पहला सोमवार व्रत रखा जाना है। सावन के पहले सोमवार (Sawan somwar vrat ke niyam) का सनातन धर्म में खास महत्व होता है, सावन मास में भगवान शिव और उनके परिवार का (Sawan me kya khana chahiye) विधिपूर्वक पूजन अर्चन करने का गहरा महत्व है। सावन का व्रत रखने वाले जातकों के लिए नियम (Sawan me kya nahi khana chahiye) अनुसार सही और सात्विक रहन सहन अपनाना भी बहुत जरूरी है। सावन व्रत में खाने पीने के भी नियम होते हैं, जाने सावन में क्या खाएं और क्या नहीं।

Sawan Vrat rules, सावन में क्या नहीं खाना है

हरी पत्तेदार सब्जियां

वैसे तो हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होती हैं। लेकिन सावन मास में पालक, मैथी, बथुआ, पत्ता गोभी, फूल गोभी और लाल भाजी जैसी पत्ते वाली सब्जियां खाने की मनाही होती है। बारिश वाले इस मौसम में ये सब्जियां खाने से तबियत बिगड़ सकती है।

बाहर का चटपटा खाना

वहीं सावन मास में बाहर का तला हुआ चटपटा मसालेदार खाना खाने से भी बचना ही चाहिए। लहसुन-प्याज वाला खाना बारिश में जल्दी खराब हो सकता है और आपकी सेहत भी बिगाड़ सकता है।

मांस मछली

सावन में भोले की भक्ती कर रहे हैं, तो मांस मछली जैसा मांसहारी खाना खाने की सोचना भी बहुत गलत माना जाता है। शिव जी की पूजा करते वक्त तामसिक चीज़ो से जितनी दूरी हो उतना बेहतर है।

बैंगन और कटहल

मांस-मछली समेत सावन के महीने में बैंगन, मूली और कटहल जैसी चीजे़ भी खाने से दूर ही रहना चाहिए।

पान सुपारी

भोले के परम भक्त हैं, और सावन सोमवार का पहला व्रत रख रहे हैं, तो व्रत में पान और सुपारी जैसी चीज़े भी एवॉइड करनी चाहिए।

कच्चा दूध

सावन में कच्चा दूध भगवान शिव पर चढ़ता है, लेकिन अगर इसे आप खुद पी गए तो व्रत उल्टा पड़ सकता है। इसलिए आप सावन में उबालकर दूध पी सकते हैं, लेकिन कच्चा पीने से जरूर बचे।

खट्टी चीज़े

कढ़ी, दही, छास जैसी खट्टी फर्मेंटेड चीज़े भी इस मौसम में खाने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन नहीं मानी जा सकती हैं।

इन्हीं चीज़ो के साथ आपको सावन के महीने में किसी भी प्रकार का नशा करने से भी बचना चाहिए। उड़द की दाल का त्याग करना भी श्रावण में असरदार माना जाता है। वहीं व्रत रख रहे जातक सावन में ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ जैसे नारियल पानी, फल, फलों का जूस आदि पी सकते हैं। नमक नहीं छोड़ सकते हैं तो काला या सेंधा नमक काम का हो सकता। सावन सोमवार व्रत में ड्राई फ्रुट्स खाना भी अच्छा माना जाता है।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article