अध्यात्म

केला से अनार तक... शिवलिंग पर नहीं चढ़ाने चाहिए ये 5 फल, क्रोधित हो सकते हैं भोलेनाथ

सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में हर घर में भोलेनाथ की पूजा होती है। शिव जी की पूजा के कई सारे अहम नियम भी होते हैं। वैसे तो भोलेनाथ को कई तरह के फल-फूल चढ़ाए जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे फल हैं जो नहीं चढ़ाने चाहिए।

Image

शिवलिंग पर नहीं चढ़ाने चाहिए ये 5 फल (photo source: canva)

श्रावण मास भोलेनाथ को समर्पित है। इस साल 11 जुलाई से सावन की शुरुआत हुई है और 9 अगस्त तक ये रहेगा। इस बीच हर रोज शिव जी की पूजा की जाएगी। भोलेनाथ को अलग-अलग तरीकों से भक्त प्रसन्न करने की कोशिश करेंगे। जलाभिषेक किया जाएगा। साथ ही कुछ खास फल और फूल भी चढ़ाए जाएंगे। वैसे को शिव जी भोले हैं, उन्हें भक्त का चढ़ाया हुआ बताशा भी स्वीकार है। लेकिन कुछ ऐसे फल हैं, जो भोलेनाथ को नहीं चढ़ाने चाहिए।

नारियल

नारियल की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई और इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी भी हैं। ऐसे में भगवान शिव को नारियल चढ़ाने का अर्थ यह होता है कि, आप उन्हें लक्ष्मी अर्पित कर रहे हैं। इसलिए शिवजी की पूजा में नारियल नहीं चढ़ाया जाता है।

शिवलिंग पर नारियल चढ़ा सकते हैं (Photo Source: Canva)

शिवलिंग पर नारियल चढ़ा सकते हैं (Photo Source: Canva)

केला

केले के पेड़ भगवान शिव के क्रोध के कारण एक ब्राह्मण के श्राप से उत्पन्न हुआ था, इसलिए इसे भोलेनाथ को अर्पित नहीं किआ जाता है।

शिवलिंग पर केला चढ़ा सकते हैं (photo source: canva)

शिवलिंग पर केला चढ़ा सकते हैं (photo source: canva)

अनार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को या शिवलिंग पर सीधे अनार नहीं चढ़ाया जाता है। बल्कि आप अनार के जूस से शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं।

शिवलिंग पर अनार चढ़ा सकते हैं (photo source: canva)

शिवलिंग पर अनार चढ़ा सकते हैं (photo source: canva)

जामुन

जामुन को शुद्ध नहीं माना जाता है इसलिए जामुन को शिवलिंग या भगवान शिव की प्रतिमा पर नहीं चढ़ाया जाता है। इस फल को प्रसाद के रूप में भी नहीं चढ़ाना चाहिए।

शिवलिंग पर जामुन कैसे चढ़ाएं (photo source: canva)

शिवलिंग पर जामुन कैसे चढ़ाएं (photo source: canva)

कटहल

भगवान शिव को भूलकर भी कटहल नहीं चढ़ाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कटहल एक तामसिक फल है और इसे शिवलिंग पर नहीं अर्पित करना चाहिए।

शिवलिंग पर कटहल चढ़ा सकते हैं क्या (photo source: canva)

शिवलिंग पर कटहल चढ़ा सकते हैं क्या (photo source: canva)

अन्य वर्जित चीजें

इन 5 फलों के अलावा, भगवान शिव को तुलसी की पत्ते और केवड़ा का फूल भी नहीं चढ़ाया जाता है। खासतौर से शिवपुराण के अनुसार केवड़ा के फूल को भगवान शिव ने श्रापित किया था, क्योंकि इसने ब्रह्मा जी के झूठ का समर्थन किया था। इसलिए ये फूल भोलेनाथ को नहीं चढ़ाना चाहिए। शिव एक तपस्वी और वैरागी हैं, इसलिए उन्हें कुमकुम और सिंदूर भी नहीं चढ़ाना चाहिए। भोलेनाथ को स्त्रियों के सौंदर्य प्रसाधन जैसे वस्तुओं से पूजा नहीं की जाती। इससे पूजा का प्रभाव नष्ट हो सकता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article