अध्यात्म

Sawan 2024: भारत के अलावा विदेशों में भी भगवान भोलेनाथ के प्रसिद्ध मंदिर, सावन के महीने में जरूर करें दर्शन

Sawan 2024: सावन के महीने की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। सावन के महीने में भगवान शिव के दर्शन किये जाते हैं। आइए जानते हैं शिव के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में।

Image

Sawan 2024

Shiv Ji Temple: सावन का महीना बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में शिव जी की पूजा पूरे विधि- विधान के साथ की जाती है। इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो रही है। भारत में भगवान शिव के अनेक प्रसिद्ध मंदिर और शिवालय विराजमान हैं। सावन के समय में भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। दूर- दूर से भक्त शिव जी के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में शिव जी के मंदिर के दर्शन करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। भगवान शिव का मंदिर केवल भारत में ही विराजमान नहीं है, बल्कि अन्य देशों में भी शिव जी के मंदिर स्थापित हैं।

शिव जी के प्रसिद्ध मंदिर

मुन्नेश्वरम, श्रीलंका

भगवान शिव का मुन्नेश्वरम मंदिर श्रीलंका में स्थापित है। यह मंदिर बहुत ही प्राचीन समय का है। ऐसी मान्यता है कि मुन्नेश्वरम मंदिर को रामायण काल के समय का बताया जाता है। सावन के समय में इस मंदिर में बहुत रौनक देखने को मिलती है।

Pashupati Nath

Pashupati Nath

पशुपति नाथ मंदिर

पशुपति नाथ मंदिर नेपाल में स्थित है। ये भगवान शिव का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। ये मंदिर काठमांडू में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि केदारनाथ का दर्शन करने के बाद सीधा पशुपति नाथ के दर्शन करने चाहिए।

Gupteshwar Mahadev

Gupteshwar Mahadev

मुक्ति गुप्तेश्वर मंदिर

मुक्ति गुप्तेश्वर मंदिर ऑस्ट्रेलिया में स्थित है। इस मंदिर में महाशिवरात्रि और सावन के समय में भक्तों की भारी भीड़ जमा होती है। यह शिव मंदिर ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में उपस्थित है। इस मंदिर में शिव जी की भव्य प्रतिमा स्थापित है।

प्रम्बानन मंदिर

प्रम्बानन मंदिर इंडोनेशिया में स्थित है। इस मंदिर में 8 मंदिरों का समूह है। यह मंदिर 850 ई,पू. पहले बनाया गया था। इस मंदिर में अन्य देवी देवताओं का चित्र बनाया गया है। महाशिवरात्रि के समय में इस मंदिर में बहुत रौनक होती है।

Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article