Kamika Ekadashi Date, puja vidhi (कामिका एकादशी कब है): शिव समर्पित सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है। इस साल सावन मास 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। सावन में व्रत, कथा और पूजन करने से जातकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है। सावन में रखा जाने वाला ऐसा ही सिद्ध व्रत कामिका एकादशी का भी है, जो हर साल चार्तुमास और सावन की पहली एकादशी के दिन रखा जाता है। इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन होता है और इस साल के सावन में इसका बहुत गहरा महत्व है। जाने कब रखा जाएगा कामिका एकादशी का व्रत और इसका महत्व क्या है -
ये भी पढ़ें: सावन 2023 नाग पंचमी कब है?
कब है कामिका एकादशी?
चार्तुमास और सावन की पहली एकादशी के दिन रखा जाने वाला कामिका एकादशी का व्रत इस साल 13 जुलाई की तारीख को पड़ रहा है। इस आने वाले गुरुवार के दिन श्री हरि के नाम का व्रत रखने से बेशक जातकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की लहर दौड़ उठेगी। इस दिन विधिवत व्रत, कथा और पूजन करने से बहुत से अन्य प्रकार के लाभ भी मिलते हैं।
कामिका एकादशी का महत्व क्या है?
विष्णु पुराण के अनुसार कामिका एकादशी का सिद्ध व्रत रखने वाले जातकों को कुयोनि में जन्म नहीं मिलता है। और वे अकाल मृत्यु के भय से मुक्त हो जाते हैं। जो कोई भी जातक चातुर्मास और सावन की पहली एकादशी के दिन कामिका एकादशी का व्रत रखते हैं, और कथा का पाठ करते हैं।उनको अवश्य ही मृत्यु के बाद स्वर्गलोक की प्राप्ति होगी।
एकादशी के शुभ मुहूर्त
सावन कृष्ण कामिका एकादशी तिथि शुरू - 12 जुलाई 2023, शाम 05.59सावन कृष्ण कामिका एकादशी तिथि समाप्त - 13 जुलाई 2023, शाम 06.24
कामिका एकादशी व्रत पारण - सुबह 05.32 - सुबह 08.18 (14 जुलाई 2023)
