अध्यात्म

Shani Shukra Yuti: साल के अंत में शनि-शुक्र की बन रही युति, इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2022, 10:23 PM IST

Shani Dev: साल के आखिर में ग्रह-नक्षत्रों में एक और बड़ा बदलाव हो रहा है। मकर राशि के स्वामी शनि इस समय मकर राशि में ही गोचर कर रहे हैं। 29 दियंबर को भोग विलास के कारक शुक्र भी मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे शनि-शुक्र की युति बनेगी। इसका सभी राशि के जातकों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।

Image

शनि-शुक्र की बन रही युति, जानें आप पर क्‍या पड़ेगा इसका परिणाम

KEY HIGHLIGHTS
  • मकर राशि के स्‍वामी हैं शनि अभी मकर में कर रहे गोचर
  • 29 दिसंबर को शुक्र भी मकर राशि में करेंगे शनि के साथ गोचर
  • शनि-शुक्र की युति का सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा प्रभाव

Shani Dev, Venus Transit 2022, Shani Shukra Yuti: हिन्‍दू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मफलदाता और न्‍यायधीश माना गया है। शनि कर्मों के हिसाब से जातक को कर्म फल देते हैं। ज्‍योतिष के अनुसार, शनि एक न्याय प्रिय ग्रह है और इन्‍हें नियम और अनुशासन बहुत प्रिय है। शनि की नजरें जब किसी पर टेढ़ी होती है तो उसका बुरा दौर शुरू हो जाता है, वहीं कृपा बरसने पर घर में संपन्‍नता और समृद्धि आती है। मकर और कुंभ राशि का स्वामी शनि देव और तुला राशि का स्वामी शुक्र है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार साल के आखिरी में शनि और शुक्र की युति बनने जा रही है। पंचांग के मुताबिक 29 दिसंबर 2022 को शुक्र शनि की राशि मकर में प्रवेश कर र‍हे हैं। शनि और शुक्र की यह युति कई राशियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगी।

मेष राशि- शुक्र का राशि परिवर्तन और शनि के साथ बनने जा रही युति आपको बिजनेस और वर्कस्पेस में अच्छी सफलता दे सकती है। इसके अलावा धन में भी कई लाभ हो सकते हैं। वहीं नई जॉब की तलाश करने वाले लोगों के भी जॉब के रास्‍ते खुल सकते हें।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को ऑफिस में चल रही कुछ परेशानियों से सामना हो सकता है। लव पार्टनर के साथ संबंध अच्‍छे रखें। ऑफिस पॉलिटिक्स से खुद को दूर रखें। धर्म और कर्म में रूचि बढ सकती है। धार्मिक यात्रा भी कर सकते हैं।

मिथुन राशि- ऑफिस में प्रतिद्वंदी परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। सहकर्मियों से काम लेने में दिक्कत पेरशानी होगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जिन्‍होंने आपसे उधार लिया है, उनसे संबंध खराब हो सकते हैं। जीवनसाथी की नाराजगी उठानी पड़ सकती है।

कर्क राशि- पार्टनरशिप में बिजनेस करने पर लेनदेन का हिसाब-किताब ठीक रखें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्यान दें। पार्टनर को धोखा देने से बचें। नई जगह पर जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि- शुक्र और शनि के संयोजन से आपको कई कार्य में सफलता प्राप्‍त होने के साथ धन लाभ भी होंगे। अपनी छवि को लेकर सावधान रहें। शत्रुओं से बचें।

कन्या राशि- छात्रों को अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने में परेशानी हो सकती है। नए कार्य आपकी प्रबंधन क्षमता को प्रभावित करेंगे। मन विचलित रहेगा। ऑफिस में काम का लोड बढ़ेगा। धन की कमी बनी रह सकती है।

तुला राशि- शुक्र आपकी राशि का स्वामी है। वहीं तुला राशि शनि की उच्च राशि है। इसलिए अचानक धन बढ़ने का लाभ हो सकता है। बिजनेस करने वालों की डील फाइनल हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- आपकी राशि के स्वामी मंगल हैं। शुक्र का गोचर मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़े लोगों के लिए लाभ के मौके ला सकता है। विदेश जाने में आ रही परेशानी दूर हो सकती है। मेडिकल के विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।

धनु राशि- धनु राशि के लोगों को वाणी पर नियंत्रण होगा। अहंकार की बोली बोलने से संबंध खराब हो सकते हैं। धन का लाभ होने के साथ अचानक रूका हुआ कार्य पूर्ण होने का योग बना रहा है।

मकर राशि- आपकी राशि में ही शुक्र का गोचर होने जा रहा है। इसलिए सबसे अधिक प्रभाव आपकी राशि में देखने को मिलेगा। इस दौरान महंगी वस्‍तुएं खरीद सकेंगे। खुद को सुदंर दिखाने का प्रयास करेगें। विदेशी यात्रा भी कर सकते हैं।

कुंभ राशि- धन में लाभ मिल सकता है। वहीं विदेश जाने की स्थिति बनेगी। इस दौरान आप बिजनेस में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि- विद्यार्थियों को लाभ होगा, परिश्रम का फल मिल सकता है। लव पार्टनर के बारे में परिजनों को बता सकते हैं। विवाह की बात आगे बढ़ा सकते हैं। जमीन आदि खरीदने की योजना बन सकती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article