अध्यात्म

मकर संक्रांति पर साथ होंगे शनि, सूर्य और शुक्र, जानें इस विशेष संयोग का किसे मिलेगा लाभ

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 13, 2023, 03:37 PM IST

Makar Sankranti 2023: जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस साल मकर संक्रांति के दिन एक विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन सूर्य देव के साथ मकर राशि में शुक्र और शनि भी मौजूद रहेंगे।

Image

मकर संक्रांति पर 3 बड़े ग्रहों की युति क्या दिखाएगी कमाल?

Makar Sankrati 2023 Date: 15 जनवरी से एक माह सूर्य मकर राशि में रहेंगे। इस समय सूर्य के साथ शुक्र व शनि भी मकर में ही रहेंगे। यह प्रभाव एक माह तक रहेगा। इस गोचर के प्रभाव से कर्क, सिंह तथा मकर राशि के लोग रियल स्टेट या भवन निर्माण से में सफलता की तरफ बढ़ेंगे। तुला तथा सिंह के छात्र लाभान्वित होंगे। धनु तथा सिंह के जातक राजनीति में सफल रहेंगे। मेष व कर्क के जातक स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहेंगे। आइए जानते हैं इस गोचर का विस्तृत राशिफल...

मेष- स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी। मनोवांछित कामना पूर्ण होगी। मकान या जमीन खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है लेकिन उदर विकार से परेशानी हो सकते हैं। हनुमान जी की उपासना करते रहें।

वृष- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन का व्यय होगा। जाँब में परिवर्तन हो सकता है। मित्रों से आपको लाभ होगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।गरीब व्यक्तियों में कम्बल वितरण करें। प्रतिष्ठा के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा। किसी नए व्यवसाय की तरफ मुड़ेंगे।

मिथुन- जाँब में सफलता से आनंदित रहेंगे। हेल्थ बेहतर हो सकती है। जमीन खरीद सकते हैं। राजनीति से सम्बद्ध लोग पद की प्राप्ति करेंगे। श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का पाठ करें। धन का आगमन होगा। कम्बल का दान करें।

कर्क- आपका व्यवसाय परिवर्तन संबंधी निर्णय भविष्य के लिए बेहतर रहेगा। व्यय से परेशान रहेंगे। कम्बल दान करें।छात्रों के लिए बेहतर समय है। जाँब में संघर्ष करना होगा। संतान को सफलता मिलेगी।

सिंह- आर्थिक लाभ होगा। धन का निवेश करेंगे। धार्मिक यात्रा हो सकती है। आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करते रहें। गाय को गुड़ व पालक खिलाएं। जाँब में प्रगति होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रहेगी कि बहुत दिनों से लंबित योजना का क्रियान्वयन होगा।

कन्या- धन का आगमन करेंगे। आपकी बनायी व्यावसायिक योजनाएं सफल रहेंगी। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जाँब में उन्नति होगी। छात्र सफल रहेंगे। राजनीति में सफलता है।

तुला- आपकी बनायी पूर्व की व्यावसायिक योजनाओं को विस्तार मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। सूर्य व हनुमान जी की उपासना करते रहें। श्वांश के रोगी बहुत सावधानी बरतेंगे। कम्बल दान करते रहें। आप इस समय योग व ध्यान को बढ़ाएं। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक- आर्थिक स्थिति में बहुत आशातीत सुधार होगा। घर में सुख समृद्धि आएगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। बजरंगबाण का पाठ करते रहें। वाहन क्रय कर सकते हैं। मंगलवार को गुड़ का दान करें।

धनु- धन का निवेश रियल स्टेट में करेंगे। जीवन में प्रत्येक तरफ से खुशी आएगी। विष्णु जी की विधिवत पूजा करें। गरीबों को भोजन कराएं। व्यवसाय में उन्नति का समय है। छात्रों के लिए बहुत अच्छा समय है। जाँब में प्रगति होगी। कम्बल दान करें तथा पीपल की सात परिक्रमा करें।

मकर- सूर्य एक माह इसी राशि में गोचर कर इनको सुख व सम्पन्नता प्रदान करेंगे। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। वाहन क्रय करेंगे।नेत्र के रोग से समस्या रहेगी। गाय को भोजन कराते रहें। व्यवसाय में प्रगति करेंगे। सूर्य उपासना करते रहें। भंडारा कराएं व ऊनी वस्त्रों का दान करें।

कुम्भ- जाँब में परिवर्तन की तरफ बढ़ सकते हैं। जाँब में स्थान परिवर्तन के भी संकेत हैं। जाँब में प्रमोशन होगा। स्वास्थ्य सुख में कमी रहेगी। गाय को भोजन कराएं। भगवान शिव की उपासना करें। खिचड़ी व कम्बल दान करें।

मीन-आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धन का व्यय निवेश में होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। जाँब में प्रगति है। नई कार्य योजना बनाएंगे। शिक्षा में उन्नति होगी। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।तिल दान करें। ऊनी वस्त्रों का दान करते रहें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article