मकर संक्रांति का पर्व कैसे मनाते हैं और इस दिन क्या करना है जरूरी, जानिए सबकुछ
मकर संक्रांति का पर्व कैसे मनाते हैं और इस दिन क्या करना है जरूरी, जानिए सबकुछ
2023 में किस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति? (Makar Sankranti 2023)
-मकर संक्रांति 2023 में 15 जनवरी दिन रविवार को मनाई जाएगी।
-पुण्य काल मुहूर्त सुबह 07:15 से दोपहर 12:30 तक
-महापुण्य काल मुहूर्त सुबह 07:15 से सुबह 09:15 तक
-संक्रांति पल रात 08:21 बजे (14 जनवरी)
मकर संक्रांति का महत्व: मकर संक्रांति पर लाखों लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इस शुभ दिन पर तिल खिचड़ी का दान किया जाता है। मकर संक्रांति को विभिन्न राज्यों में अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। इस समय नई फसल और बंसत ऋतु का आगमन होता है। इसलिए पंजाब, यूपी, बिहार समेत तमिलनाडु में इस समय नयी फसल काटते हैं और किसान इसे आभार दिवस की तरह मनाते हैं। दक्षिण भारत में इस त्योहार को पोंगल के रूप में मनाया जाता है। जहां पंजाब और जम्मू कश्मीर में इसे ‘लोहड़ी’ के नाम से मनाते हैं तो यूपी और बिहार में इसे ‘खिचड़ी’ के त्योहार के नाम से जाना जाता है। इस दिन कहीं खिचड़ी तो कहीं दही-चूड़ा और तिल के लड्डू बनाए जाते हैं। मध्य भारत में इसे माघी/ भोगली बिहू आदि के नाम से मनाते हैं।
मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान शुभ? मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी, घी, तिल, घुड़, तेल, कंबल आदि चीजों का दान बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इन चीजों के दान से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है।
मकर संक्रांति पर्व से जुड़ी हर जानकारी जानने के लिए बने रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग पर।
सूर्य मंत्र
ॐ रवये नमः ।
ॐ सूर्याय नमः ।
ॐ भानवे नमः ।
ॐ खगाय नमः ।
ॐ पूष्णे नमः ।
ॐ हिरण्यगर्भाय नमः ।
ॐ मरीचये नमः ।
ॐ आदित्याय नमः ।
ॐ सवित्रे नमः ।
ॐ अर्काय नमः ।
ॐ भास्कराय नमः ।
ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः ।
कामना पूर्ति के लिए करें भगवान सूर्य के इन मंत्रों का जाप
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः ।
ॐ सूर्याय नम: ।
ॐ घृणि सूर्याय नम: ।
मकर संक्रांति 2023 तिथि और मुहूर्त (Makar Sankranti 2023 Date And Muhurat)
पुण्य काल मुहूर्त- सुबह 07:15 से दोपहर 12:30 तक
महापुण्य काल मुहूर्त - सुबह 07:15 से सुबह 09:15 तक
