Weekly Horoscope (12 से 18 जनवरी 2026): इन 5 राशियों के अच्छे दिन इस सप्ताह से होंगे स्टार्ट, 4 बड़े ग्रह बदलने वाले हैं राशि
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Jan 11, 2026, 03:30 PM IST
Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 12 January से 18 January 2026 तक: जनवरी 2026 के इस सप्ताह में लोहड़ी और मकर संक्रांति, षटतिला एकादशी और माघ माह का पहला प्रदोष पड़ेगा। इसके साथ ही शुक्र, सूर्य और मंगल व बुध भी राशि परिवर्तन करेंगे। इस कारण यह सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?
साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 जनवरी
साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 जनवरी 2026 (सोमवार से रविवार): इस नए सप्ताह की शरुआत 12 जनवरी से हो रही है। इसके अगले दिन 13 जनवरी को लोहड़ी व 14 जनवरी को षटतिला एकादशी है। 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 16 जनवरी को साल का दूसरा प्रदोष व्रत रखा जाएगा।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। वहीं, सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल धनु में रहेंगे। 13 जनवरी की सुबह 4 बजकर 2 मिनट पर शुक्र अस्त अवस्था में ही मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। इसके बाद 14 जनवरी की दोपहर ग्रहों के राजा सूर्य 3 बजकर 13 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर मकर संक्रांति की शुरुआत करेंगे। फिर 16 जनवरी की सुबह 4 बजकर 36 पर ग्रहों के सेनापति मंगल मकर राशि में गोचर कर जाएंगे।
इसके बाद ग्रहों के राजकुमार बुध 17 जनवरी की सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर मकर राशि में जाएंगे और फिर मकर में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो जाएगा। वहीं, गुरु इस दौरान मिथुन में वक्री अवस्था में रहेंगे। मायावी राहु कुंभ और केतु सिंह में व न्यायाधीश शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह नया सप्ताह कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल (12 जनवरी से 18 जनवरी 2026)
इस सप्ताह जॉब में प्रगति के रास्ते खुलेंगे। व्यवसाय में रुके काम बनेंगे। मेष और कुंभ राशि के मित्रों से सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य मंगलवार को थोड़ा खराब रह सकता है। 15 जनवरी के बाद सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ है। राजनीति में सफल रहेंगे।
शुभ रंग: लाल और पीला
उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (12 जनवरी से 18 जनवरी 2026)
15 जनवरी के बाद व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। इस हफ्ते घर बनाने या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।
शुभ रंग: सफेद और हरा
उपाय: श्री सूक्त का रोज पाठ करें। माघ माह के शनिवार को तिल दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल (12 जनवरी से 18 जनवरी 2026)
15 जनवरी मकर संक्रांति से व्यवसाय की योजनाएं पूरी होंगी। जॉब में रुके काम में प्रगति से खुशी मिलेगी। बैंकिंग और आईटी जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं।
शुभ रंग: नीला और सफेद
उपाय: प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। बुधवार को उड़द दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 80%
कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल (12 जनवरी से 18 जनवरी 2026)
शनि मीन में रहेगा। 15 जनवरी के बाद सूर्य शनि की राशि मकर में गोचर करके सप्तम भाव में रहेगा। स्टूडेंट्स शिक्षा में सफलता पाएंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। मन आध्यात्मिक विचारों से भरा रहेगा।
शुभ रंग: पीला और नीला
उपाय: प्रतिदिन अन्न दान करें। माता का आशीर्वाद लें।
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल (12 जनवरी से 18 जनवरी 2026)
शुक्र आईटी और बैंकिंग जॉब में विशेष प्रगति देगा। राशि स्वामी सूर्य 15 जनवरी के बाद छठे भाव में रहेगा। चंद्रमा का वृश्चिक गोचर मंगलवार के बाद स्टूडेंट्स को लाभ देगा।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी
उपाय: गुरुवार को रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। तिल का रोज दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 70%
कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल (12 जनवरी से 18 जनवरी 2026)
गुरु, मंगल और शुक्र शुभ रहेंगे। सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा द्वितीय भाव में है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। छात्र प्रगति करेंगे।
शुभ रंग: बैगनी और हरा
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग और गुड़ का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 60%
तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल (12 जनवरी से 18 जनवरी 2026)
15 जनवरी के बाद सूर्य का चतुर्थ भाव में गोचर और गुरु का मिथुन में होना व्यवसाय में प्रगति देगा। शुक्र और चंद्र गोचर बैंकिंग और मीडिया जॉब में गुरुवार के बाद विशेष लाभ देंगे।
शुभ रंग: बैगनी और आसमानी
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें। बड़े भाई और पिता का आशीर्वाद लें। मंगलवार को गुड़ दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल (12 जनवरी से 18 जनवरी 2026)
गुरु अष्टम भाव में है। 15 जनवरी के बाद सूर्य तृतीय भाव में रहकर व्यवसाय में सफलता देगा। स्टूडेंट्स शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। शुक्रवार के बाद परिवार संग धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी और हरा
उपाय: सप्ताहांत में धार्मिक यात्रा संभव है।
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल (12 जनवरी से 18 जनवरी 2026)
मकर संक्रांति के बाद द्वितीय सूर्य और चंद्रमा का गोचर शुभ है। चतुर्थ शनि और सप्तम गुरु व्यवसाय को चमकाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर होना शुरू होगा। शुक्र और बुध जॉब में नया प्रस्ताव देंगे।
शुभ रंग: आसमानी और हरा
उपाय: सप्ताह के आरंभ में उच्चाधिकारियों से लाभ होगा।
भाग्य प्रतिशत: 70%
मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल (12 जनवरी से 18 जनवरी 2026)
15 जनवरी के बाद सूर्य इस राशि में गोचर करके मंगलमय जीवन देगा। शनि अभी तृतीय भाव में है। मंगल और गुरु हर कार्य में उन्नति देंगे। छात्रों के लिए गुरु और सूर्य अनुकूल हैं।
शुभ रंग: आसमानी और हरा
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें। शनिवार को तिल दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 75%
कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (12 जनवरी से 18 जनवरी 2026)
मकर संक्रांति के बाद सूर्य व्यय भाव में शनि की राशि में रहेगा। इस सप्ताह राजनीति में बड़ी सफलता मिलेगी। गुरुवार के बाद दशम चंद्रमा गृह निर्माण का कार्य शुरू करेगा।
शुभ रंग: नीला और हरा
उपाय: भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। गाय को पालक खिलाएं।
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल (12 जनवरी से 18 जनवरी 2026)
सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा अष्टम भाव में है। विवादों से बचें। छात्र लाभान्वित होंगे। 15 जनवरी के बाद चंद्रमा का एकादश गोचर शुभ है। गुरुवार के बाद दशम चंद्रमा आर्थिक सुख देगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।