अध्यात्म

Rishi Panchami Puja Samagri List: ऋषि पंचमी पूजा सामग्री लिस्ट, जानें किन चीजों की पड़ेगी जरूरत

Rishi Panchami Samagri List: इस बार ऋषि पंचमी का पर्व 20 सितंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन की पूजा में नारियल, पान, सफेद चंदन, मुंगफली, छुआरा समेत कुछ और सामग्रियों को जरूर करें शामिल। यहां देखें ऋषि पंचमी की सामग्री लिस्ट।

Image

Rishi Panchami Puja Samagri List 2023

Rishi Panchami Samagri List: ऋषि पंचमी पर्व हर साल भाद्रपद शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से जाने अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही जीवन में खुशहाली बनी रहती है। ऋषि पंचमी व्रत पूजा की सामग्री (Rishi Panchami Vrat Puja Samagri 2023) काफी खास मानी जाती है। क्योंकि इस पूजा में कई तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। यहां आप देखेंगे ऋषि पंचमी पूजा की सामग्री लिस्ट।

ऋषि पंचमी की सामग्री लिस्ट से आपको पूजा में प्रयोग किए जाने वाली सभी सामग्रियों का पता चल जाएगा। इससे आप कोई भी जरूरी चीज भूलेंगी नहीं। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि अगर इस पूजा में कोई सामग्री छूट जाए तो पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।

ऋषि पंचमी पूजा सामग्री लिस्ट (Rishi Panchami Puja Samagri)

  • श्रीफल यानी नारियल।
  • पान।
  • रोली।
  • मौली।
  • सात पूजा सुपारी।
  • आम के पत्ते।
  • मट्टी का कलश।
  • चावल।
  • हल्दी की गांठ।
  • पवित्र जल।
  • पंचामृत।
  • रूई की बत्ती।
  • गाय को घी।
  • चौक, आटा।
  • कपूर।
  • सफेद चंदन।
  • केले के पत्ते।
  • लौंग
  • छुआरा आठ।
  • काजू आठ।
  • मखाने आठ।
  • बादाम आठ।
  • इलायची।
  • मिट्टी का दीपक।
  • 7 तरह का नैवेद्य।
  • मूंगफली आठ।
  • किसमिस आठ।
  • केले आठ।
  • गुड़।

ऋषि पंचमी के फायदे (Rishi Panchami Vrat Ke Fayde)

ऐसी मान्यता है कि ऋषि पंचमी का व्रत करने से महिलाओं की सारी इच्छा पूरी हो जाती हैं। जिन महिलाओं से महामारी के समय कोई भूल हो जाती है, उस पाप से मुक्ति पाने के लिए भी ये व्रत उत्तम माना जाता है। यदि किसी से अनजाने में कोई गलती हो जाए तो इस दिन का व्रत रखकर वो अगर अपनी गलती के लिए क्षमा याचना करे तो उसके सारे कष्ट दूर हो सकते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article