अध्यात्म

Makar Sankranti Snan-Daan: मकर संक्रांति पर इन चीजों का करें दान, धन-धान्य से भर जाएगा जीवन

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 15, 2023, 07:34 AM IST

Makar Sankranti Per Kya Daan karen: मकर संक्रांति पर स्नान-दान का विशेष महत्व बताया जाता है। जानिए इस दिन किन चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

Image

Makar Sankranti Per Kya Karen Daan: मकर संक्रांति पर किन चीजों का करना चाहिए दान?

Makar Sankranti 2023 Daan: मकर संक्रांति के त्योहार को मुख्य रूप से दान-पुण्य के कार्यों से जोड़कर देखा जाता है। इस दिन सूर्य देव और शनि देव की प्रिय वस्तुओं का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही कुंडली में ये दोनों ग्रह मजबूत हो जाते हैं। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का भी विशेष महत्व बताया जाता है। मकर संक्रांति पर स्नान के बाद जरूरतमंदों का दान करना बिल्कुल भी न भूलें। जानिए इस दिन किन चीजों का दान करने से चमक उठेगी आपकी किस्मत।

मकर संक्रांति पर तिल का दान (Sesame अonation on Makar Sankranti)

मकर संक्रांति पर तिल के दान का सबसे अधिक महत्व माना जाता है। इस दिन तिल का दान करने से कुंडली में शनि मजबूत होते हैं। मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ से बनी चीजों का सेवन करने के साथ-साथ इन्हें मंदिरों में दान भी करना चाहिए।

मकर संक्रांति पर गुड़ का दान (Donation of Jaggery on Makar Sankranti)

ज्‍योतिष में गुड़ को गुरु ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। कहते हैं मकर संक्रांति के दिन जो गुड़ का दान करता है उसकी कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत हो जाते हैं। गुरु के मजबूत होने से जातकों को करियर में तरक्‍की हासिल होती है।

मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान (Donation of Khichdi on Makar Sankranti)

मकर संक्रांति पर खिचड़ी का विशेष महत्व माना जाता है। कई जगह इस त्योहार को खिचड़ी के नाम से ही जाना जाता है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने और दान करने से ग्रह मजबूत होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि खिचड़ी में प्रयोग किए जाने वाली हर चीज का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है।

मकर संक्रांति पर घी का दान (Donation of Ghee on Makar Sankranti)

मकर संक्रांति के दिन घी का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि घी को सूर्य और गुरु ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। क्योंकि मकर संक्रांति का पर्व सूर्य की आराधना का पर्व है ऐसे में घी का दान करने से कुंडली में सूर्य और गुरु ग्रह मजबूत होंगे। जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

मकर संक्रांति पर उड़द का दान (Donation of Urad on Makar Sankranti)

ज्‍योतिष में उड़द की दाल का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। मकर संक्रांति पर उड़द की दाल की खिचड़ी ही खाई और दान की जाती है। इस दिन उड़द का दान करने से शनि की साढ़ेसाती या फिर ढैय्या से राहत मिलती है।

मकर संक्रांति पर कंबल दान (Blanket Donation on Makar Sankranti)

मकर संक्रांति के दिन गरीब व्यक्ति को कंबल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी कुंडली से राहु के अशुभ प्रभाव दूर होंगे। इस बात का ध्यान रखें कि कंबल इस्तेमाल किया हुआ न हो।

लवीना शर्मा
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article