अध्यात्म

Ramadan Eid 2025 Date: रमजान महीने की ईद कब मनाई जाएगी, नोट कर लें ईद-उल-फितर की सही तारीख

Ramadan Eid 2025 Date (रमजान कब है 2025): रमजान का पाक महीना इस साल 2 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में जानिए ईद उल फितर का त्योहार कब मनाया जाएगा।

Image

Ramadan Eid 2025 Date

Ramadan Eid 2025 Date (रमजान कब है 2025): रमजान के समापन पर मुस्लिम समुदाय के लोग ईद का त्योहार मनाते हैं। रमजान की ईद को ईद-उल-फितर या ईद-उल-फित्र के नाम से भी जाना जाता है। ये त्योहार रमजान के उपवास की समाप्ति को दर्शाता है। इसे मीठी ईद भी कहते हैं क्योंकि इस दिन का मुख्य पकवान सेवई होता है। ये उत्सव इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है। चलिए जानते हैं 2025 में ईद-उल-फितर कब है।

रमजान ईद कब है 2025 (Ramadan Eid 2025 Date)

रमजान 2025 की ईद 31 मार्च को मनाए जाने की उम्मीद है। बता दें ये त्योहार इस्लामिक महीने शव्वाल की पहली तारीख को मनाया जाता है।

ईद-उल-फितर में क्या करते हैं (Eid-Ul-Fitr Mein Kya Karte Hain)

ईद के त्योहार का प्रारंभ स्नान के बाद प्रातः प्रार्थना से होता है, जिसे सलात-उल-फज्र कहा जाता है। इसके बाद पूरा परिवार साथ में पारम्परिक रूप से खजूर का या किसी मीठे व्यंजन का सेवन करता है और इस दिन सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं। ईद के दिन सामूहिक रूप से नमाज अदा की जाती है। पुरुष नमाज पढ़ने ईदगाह या किसी विशाल स्थल पर जाते हैं तो वहीं स्त्रियां एवं बालिकायें घर पर रहकर या फिर किसी समूह में जाकर नमाज पढ़ती हैं। नमाज के बाद सभी एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। इस अवसर पर स्त्रियां अपने हाथों में हिना लगाती हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article