Ram Navami ke Bhajan Lyrics in Hindi (Ram Navami Special Bhajan): राम नवमी का पर्व भगवान श्रीराम की भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन राम भक्त पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ राम जी के भजनों में डूब जाते हैं। मंदिरों, घरों और संध्या कार्यक्रमों में राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी, अवध में राम आए हैं, सीता राम सीता राम सीताराम कहिए जैसे लोकप्रिय भजनों की मधुर ध्वनि हर ओर सुनाई देती है। इन भजनों की खासियत यह है कि ये न सिर्फ वातावरण को भक्तिमय बनाते हैं, बल्कि मन को शांति, सुकून और सकारात्मक ऊर्जा से भी भर देते हैं। यहां देखें भगवान राम जी के सुपरहिट भजनों का लिरिक्स कलेक्शन लिखित में।
Sri Ram Navami ke Bhajan
राम नवमी भजन लिरिक्स इन हिंदी यहां कुछ भजनों का कलेक्शन हैं जिन्हें आप कीर्तन में गाकर उत्सव की शोभा को और बढ़ा सकते हैं।
राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी भजन लिरिक्स इन हिंदी
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे
राम आएंगे आएंगे राम आएंगे
राम आएंगे आएंगे राम आएंगे
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे
राम आएंगे तो अँगना सजाऊँगी,
दीप जला के दीवाली मैं मनाऊँगी,
मेरे जन्मो के सारे पाप मिट जाएंगे राम आएंगे,
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे
राम झूलेंगे तो पलना झुलाऊँगी,
मीठे मीठे मैं भजन सुनाऊँगी,
मेरी जिंदगी के सारे दुःख मिट जाएंगे राम आएंगे,
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे
मैं तो रुच रुच भोग लगाऊँगी,
मीठे मीठे बैर राम को खिलाऊँगी,
प्यारी प्यारी सीता प्यारे राम संग आएंगे राम आएंगे,
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे
मेरा जन्म सफल हो जाएगा,
तन झूमेगा और मन गीत गाएगा,
मुझे मुक्ति का रास्ता दिखलाएंगे राम आएंगे,
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे
श्याम सुंदर की दीवानी हो जाऊँगी,
मैं नाचूँगी और राम को नचाऊँगी ,
आए काले काले बादल छट जाएंगे राम आएंगे,
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे
अवध में राम आये हैं भजन लिरिक्स इन हिंदी
अवध में राम आये हैं
अवध में राम आये हैं
अवध में राम आये हैं
सजा दो घर को गुलशन सा
सजा दो घर को गुलशन सा
अवध में राम आये हैं
सजा दो घर को गुलशन सा
अवध में राम आये हैं
अवध में राम आये हैं
अवध में राम आये हैं
अवध में राम आये हैं
अवध में राम आये हैं
मेरे सरकार आये हैं
लगे कुटिया भी दुल्हन सी
लगे कुटिया भी दुल्हन सी
अवध में राम आये हैं
बुला लो सारे भक्तों को
कोई भी छूट ना जाए
कोई भी छूट ना जाए
बड़ा सौभाग्य होगा जो
तेरे दर्शन को आ पाये
तेरे दर्शन को आ पाये
करो स्वागत सभी झुक कर
अवध में राम आये हैं
सजा दो घर को गुलशन सा
अवध में राम आये हैं
ये हर दिल की तमन्ना है
तुम्हें महलों में हम देखें
तुम्हें महलों में हम देखें
इन आँखों से मेरे रघुवर में
तेरे मंदिर को हम देखें
तेरे मंदिर को हम देखें
दुआओं का हुआ है असर
अवध में राम आये हैं
सजा दो घर को गुलशन सा
अवध में राम आये हैं
राम राम जय राम राम
राम राम जय राम राम
राम राम जय राम राम
स्वागत की कर लो तैयारी
आ रहे हैं अवध बिहारी
रघुपति राघव राजा राम
पतित पावन सीता राम
अवध में राम आये हैं
सीता राम सीता राम सीताराम कहिये भजन लिरिक्स इन हिंदी
सीता राम सीता राम सीताराम कहिये
सीता राम सीता राम सीताराम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
सीता राम सीता राम सीताराम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
मुख में हो राम नाम राम सेवा हाथ में
मुख में हो राम नाम राम सेवा हाथ में
नहिं तू अकेला प्यारे राम तेरे साथ में
विधि का विधान जान
विधि का विधान जान हानि लाभ सहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
सीता राम सीता राम सीताराम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
सीता राम सीता राम सीताराम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
किया अभिमान तो फिर मान नहीं पायेगा
किया अभिमान तो फिर मान नहीं पायेगा
होगा प्यारे वही जो श्री रामजी को भायेगा
फल आशा त्याग शुभ काम करते रहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
सीता राम सीता राम सीताराम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
सीता राम सीता राम सीताराम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
ज़िन्दगी की डोर सौंप हाथ दीनानाथ के
ज़िन्दगी की डोर सौंप हाथ दीनानाथ के
महलों मे राखे चाहे झोंपड़ी मे वास दे
धन्यवाद निर्विवाद
धन्यवाद निर्विवाद राम राम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
सीता राम सीता राम सीताराम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
सीता राम सीता राम सीताराम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
आशा एक रामजी से दूजी आशा छोड़ दे
आशा एक रामजी से दूजी आशा छोड़ दे
नाता एक रामजी से दूजा नाते तोड़ दे
साधु संग राम रंग अंग अंग रंगिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
सीता राम सीता राम सीताराम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
सीता राम सीता राम सीताराम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
सीता राम सीता राम सीताराम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
श्री राम से कह देना इक बात अकेले में भजन लिरिक्स इन हिंदी
श्री राम से कह देना इक बात अकेले में
रोता है भरत भैया दिन रात अकेले में,
श्री राम से कह देना इक बात अकेले में
वन वासी गये वन में फिर भी तो यही मन में,
रट ता हु राम रटना दिन रात अकेले में,
श्री राम से कह देना इक बात अकेले में
रो रो के बिताये है कई साल अयोध्या में,
आँखों से बहे आंसू दिन रात अकेले में,
श्री राम से कह देना इक बात अकेले में
इस राज की ममता में भाई से बिछोग किया,
ये भेद किया माँ ने और भाई सौतेले ने,
श्री राम से कह देना इक बात अकेले में
है लक्षमण बड़बाग़ी मरता प्रभु चरणों में,
मुझे मौत नहीं आती दुनिया के अँधेरे में,
श्री राम से कह देना इक बात अकेले में
ये चमक ये दमक फूलवन मा महक भजन लिरिक्स इन हिंदी
ये चमक ये दमक,
फूलवन मा महक,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है,
इठला के पवन,
चूमे सैया के चरण,
बगियन मा बहार तुम्हई से है ॥
मेरे सुख दुःख की रखते हो खबर,
मेरे सर पर साया तुम्हारा है,
मेरी नैया के खेवनहार तुम्ही,
मेरा बेड़ा पार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥
मैं तो भूल गयी कुछ भी कहना,
तोरी प्रीत में रोवत है नैना,
रग रग में बसी है प्रीत तोरी,
अखियन में खुमार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥
मेरा दिल ले लो मेरी जा ले लो,
मेरा तन ले लो मेरा मन ले लो,
मेरे इश्क को निस्बत है तुमसे,
जीवन श्रृंगार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥
मैं तो भूल गयी सब सुख चैना,
मोरे जबसे लडे तुम संग नैना,
मोरी नस नस में है प्रीत तोरी,
मेरा सब आधार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥
मेरा कोई नहीं है दुनिया में,
मेरा तौल करार तुम्हई से है,
मैं कहाँ जाकर सौदा बेचूं,
मेरा सब व्यापार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥
ये चमक ये दमक,
फूलवन मा महक,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है,
इठला के पवन,
चूमे सैया के चरण,
बगियन मा बहार तुम्हई से है ॥
यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।
