Ram Navami 2024 Kab Hai: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। राम नवमी 17 अप्रैल, 2024 को होगी। शास्त्रों में बताया गया है कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम का अवतार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष के नौवें दिन हुआ था। इस दिन रामनवमी मनाई जाती है। इस दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की नौवीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की भी पूजा की जाती है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म दोपहर में हुआ। इसलिए रामनवमी तिथि पर दोपहर के समय भगवान श्री राम की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कब है राम नवमी। यहां जानें सही डेट और महत्व।
Ram Navami 2024 Kab Hai (राम नवमी कब है 2024)
इस साल 17 अप्रैल 2024 को राम नवमी मनाई जाएगी। इसी दिन चैत्र नवरात्रि का समापन भी होता है। इस दिन मंदिरों में छोटे रामजी की आकृति का अभिषेक कर उन्हें सजाया जाता है और घरों में रामजी के जन्मदिन पर राम भजन गाए जाते हैं।राम नवमी पूजा विधि ( Ram Navami Puja Vidhi)
- राम नवमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें।
- भगवान को पीले फूल, वस्त्र, चंदन आदि पूजन सामग्री अर्पित करें।
- तुलसी के पत्ते डालकर प्रसाद चढ़ाएं। श्री राम और श्री रामचरितमानस की पूजा करें।
- इस दिन पूजा के समय राम जी के मंत्रों का जाप करें
- रामनवमी के साथ ही नवरात्रि का समापन होता है इसलिए इस दिन हवन करना न भूलें।
- अंत में आरती करें।
