अध्यात्म

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को ही क्यों होगी, जानें कार्यक्रम की पूरी डिटेल

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी का दिन सभी के लिए बहुत ही खास और ऐतिहासिक होने वाला है। क्योंकि लंबे इंतजार के बाद इस दिन रामलला अपने धाम में विराजेंगे। जानिए अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का पूरा शेड्यूल क्या रहने वाला है।

Image

Ram Mandir Pran Pratishtha Full Schedule From 15 To 22 January 2024

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha (अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा): आखिर वो ऐतिहासिक पल आने ही वाला है जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि 22 जनवरी 2024 का दिन भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। क्योंकि ये दिन साक्षी बनेगा रामलला के अयोध्या में आगमन का। इस दिन अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा और इसके बाद से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए जा सकेंगे। राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम एक हफ्ते पहले से शुरू हो जाएगा। यहां जानिए इस कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल।

15 जनवरी 2024: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का पहला दिन

15 जनवरी को खरमास की समाप्ति हो जाएगी। इस दिन मकर संक्रांति भी मनाई जाएगी। इस शुभ दि पर रामलला के विग्रह यानी श्री राम के बालरूप की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। (पढ़ें- प्राण प्रतिष्ठा क्या होती है)

16 जनवरी 2024: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का दूसरा दिन

इस शुभ दिन पर रामलला के विग्रह के अधिवास का अनुष्ठान शुरू किया जाएगा। (जानें घर बैठे कैसे मिलेगा राम मंदिर का प्रसाद)

17 जनवरी 2024: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का तीसरा दिन

इस खास दिन पर रामलला की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया जाएगा। (राम मंदिर की तस्वीरें)

18 जनवरी 2024: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का चौथा दिन

इस दिन से प्राण-प्रतिष्ठा की विधि शुरू हो जाएगी। साथ ही मंडप प्रवेश पूजन, वास्तु पूजन, गणेश पूजन, वरुण पूजन, विघ्नहर्ता और मार्तिका पूजन भी इसी दिन होगा। (राम मंदिर की अगरबत्ती क्यों है खास, जानिए)

19 जनवरी 2024: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का पांचवा दिन

इस दिन मंदिर में यज्ञ अग्नि कुंड की स्थापना होगी। साथ ही अरणी मंथन से यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित की जाएगी। फिर नवग्रह होम किया जाएगा। (राम मंदिर के घंटे का वजन सुन उड़ जाएंगे होश)

20 जनवरी 2024: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का छठा दिन

इस दिन मंदिर के गर्भगृह को 81 कलशों के जल से पवित्र किया जाएगा। बता दें ये जल अलग-अलग नदियों के जल से इकट्ठा किया गया है।

21 जनवरी 2024: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सातवां दिन

इस दिन विशेष पूजन और हवन के बीच राम लला का 125 कलशों से दिव्य स्नान करवाया जाएगा।

22 जनवरी 2024: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आखिरी दिन

इस दिन मध्यकाल में रामलला की मूर्ति गर्भगृह में स्थापित की जाएगी। साथ ही पूरे विधि-विधान से महापूजा होगी। इस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article