अध्यात्म

Ayodhya Ram Mandir Agarbatti: राम मंदिर में जलेगी 108 फुट लंबी अगरबत्ती, जानें क्या है खासियत

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का निर्मण पूरा हो चुका है। 22 जनवरी 2024 सोमवार के दिन रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस मंदिर के लिए हर जगह से अलग- अलग चीजें बन कर आ रही हैं। आइए जानते हैं अयोध्या राम मंदिर की अगरबत्ती में क्या खास है।

Image

Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir Agarbatti: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में राम लला की ऐतिहासिक प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होगा। इस मौके को खास बनाने के लिए योगी सरकार 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीरामलला की मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी में लगी हुई है। इस मंदिर के लिए अलग - अलग जगह से बहुत से उपहार आ रहे हैं। इसमें 108 फुट लंबी अगरबत्ती, 2,100 पाउंड की घंटी, 1,100 पाउंड का विशाल दीपक, सोने का स्टैंड, 10 फुट लंबा ताला और चाबी और आठ देशों के समय शामिल हैं। एक चाबी और एक घड़ी वाला 10 फुट लंबा ताला जो एक साथ आठ देशों का समय दिखाता है। घड़ी एक विशेष आकर्षण है। आइए जानते हैं राम मंदिर की अगरबत्ती में क्या खास है।

Ayodhya Ram Mandir Agarbatti (राम मंदिर की अगरबत्ती की खासियत)

राम मंदिर में जलाई जाने वाली अगरबत्ती पूरे 108 फुट लंबी है। 108 फुट लंबी अगरबत्ती, जिसे गुजरात के वडोदरा में बनाने में छह महीने लगे, 18 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। इस अगरबत्ती का वजन 3 हजार 610 किलोग्राम है। यह अगरबत्ती पर्यावरण के अनुकूल है। यह करीब डेढ़ महीने तक चलेगा और इसकी खुशबू कई किलोमीटर तक फैलेगी। उन्होंने बताया कि 376 किलो गुग्गुल (रबड़ का गोंद), 376 किलो नारियल के छिलके, 190 किलो घी, 1470 किलो गोबर, 420 किलो जड़ी-बूटियों मिलाकर अगरबत्ती तैयार की गई। इसकी ऊंचाई दिल्ली के प्रसिद्ध कुतुब मीनार की ऊंचाई से लगभग आधी है।

उपहार में ये सामान भी हैं शामिल

राम मंदिर में देश- विदेश से कई उपहार आ रहे हैं। जिनमे से माता सीता की साड़ी, नगड़ा और दीमक शामिल है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से 0 फीट ऊंचा, 4.6 फीट चौड़ा और 9.5 इंच मोटाई वाला 400 किलोग्राम का विशेष ताला और चाबी आ रही है। पूरा देश 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है। जिस दिन रामलला विराजमान होंगे।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article