Shri Ram Mandir Ayodhya Pran Pratishtha Time (राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त): श्री राम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन को लेकर राम भक्त बड़े उत्साहित हैं। आज यानी 22 जनवरी 2024 को मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर दी जाएगी और 23 जनवरी से मंदिर दे द्वार आम लोगों के दर्शन के लिए खुल जाएंगे। जानकारी अनुसार इस समारोह में 7,000 से अधिक मेहमानों शामिल होंगे। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जानिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूरी डिटेल।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा शुभ मुहूर्त (Ram Lalla Pran Pratishtha Muhurat)
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त पौष शुक्ल कूर्म द्वादशी, विक्रम संवत 2080, यानी 22 जनवरी 2024, सोमवार की दोपहर 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक रहेगा। इसी 84 सेकंड के सूक्ष्म मुहूर्त में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर उसे गर्भगृह में स्थापित कर दिया जाएगा।
Ayodhya Ram Mandir Live Video (अयोध्या राम मंदिर लाइव प्रसारण)
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की डिटेल (Ayodhya Rram Mandir Pran Pratistha Event)
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में होगी। इसके अलावा 150 से अधिक परंपराओं के संत, महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, श्रीमहंत, महंत, नागा समेत 50 से अधिक आदिवासी, तातवासी, गिरिवासी, द्वीपवासी आदिवासी परंपराओं के प्रमुख व्यक्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उपस्थिति रहेगी। 22 जनवरी को ही क्यों हो रहा है अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन? जानिए यहांभारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब पहाड़ों, वनों, तटीय क्षेत्रों, द्वीपों आदि के वासी एक स्थान पर किसी समारोह में साथ नजर आएंगे। यह अपने आप में अद्वितीय अनुभव होगा। गर्भ-गृह में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद सभी अतिथियों को दर्शन कराया जाएगा। Ram Mandir Rangoli Ideas
प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Detailed schedule of the Pran Pratistha ceremony)
12:20 PM: समारोह की शुरुआत भगवान विष्णु की प्रार्थना से होगी।
12:21 PM: पुजारी भगवान राम की उपस्थिति का आह्वान करने के लिए मंत्रों का जाप करेंगे।
12:29 PM: भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर उसे मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।
12:30 PM: भगवान राम की प्रार्थना के साथ समारोह का समापन हुआ।
अयोध्या राम मंदिर में दर्शन (Ayodhya Ram Mandir Darshan)
22 जनवरी 2024 को उद्घाटन समारोह के बाद राम मंदिर सार्वजनिक दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। वर्तमान में अनुमानित दर्शन समय सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक है।
