22 January 2024 Pran Pratishta Muhurat: 22 जनवरी 2024 को पूरा देश राम के रंग में रंगा नजर आएगा। हर तरफ श्री राम के जयकारों की गूंज सुनाई देगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन रामलला का अयोध्या में आगमन होने जा रहा है। बता दें 22 जनवरी 2024 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे (Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha 2024)। इस दिन उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश भी घोषित कर दिया गया है (Holiday On 22 January 2024 )। तो वहीं 23 जनवरी से राम भक्त मंदिर में दर्शन के लिए जा सकेंगे। चलिए जानते हैं 22 जनवरी का दिन ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए क्यों चुना गया है।
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Muhurat On 22 January 2024 (राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त)
22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का अति सूक्ष्म मुहूर्त रहेगा। ये मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से शुरू होगा और इसकी समाप्ति दोपहर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड पर होगी।
22 जनवरी 2024 शुभ मुहूर्त (22 January 2024 Shubh Muhurat)
- अभिजित मुहूर्त 12:11 पी एम से 12:54 पी एम
- सर्वार्थ सिद्धि योग 07:14 ए एम से 04:58 ए एम, जनवरी 23
- अमृत सिद्धि योग 07:14 ए एम से 04:58 ए एम, जनवरी 23
- रवि योग 04:58 ए एम, जनवरी 23 से 07:13 ए एम, जनवरी 23
22 जनवरी 2024 इसलिए है खास
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के समय मेष लग्न होगा। वहीं गुरु मेष राशि में, चन्द्रमा वृष, केतु कन्या, मंगल-बुध-शुक्र धनु, सूर्य मकर तथा शनि कुम्भ राशि में रहेंगे। ग्रह स्थितियां बहुत ही धार्मिक व आध्यात्मिक हैं। इस दिन मृगशीर्ष नक्षत्र रहेगा जो अपने आप में बेहद शुभ माना जाता है। इसी के साथ इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग जैसे शुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का यह बहुत मंगलमय दिवस है।
