Raksha Bandhan 2023 Kab Hai: रक्षा बंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को (Sawan Purnima 2023) पड़ता है और राखी बांधने के लिए दोपहर का समय सबसे शुभ माना जाता है। लेकिन इस बार इस त्योहार पर अपराह्न मुहूर्त में भद्रा का साया रहेगा जिस वजह से दोपहर में रक्षा बंधन (Rakshabandhan Kab Hai 2023) नहीं मनाई जाएगी। तो अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या 30 अगस्त की रात को ये पर्व मनाया जाएगा या फिर 31 अगस्त की सुबह। बता दें पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त की सुबह 10:58 से लग रही है और इसकी समाप्ति 31 अगस्त की सुबह 07:05 पर होगी। क्योंकि 30 अगस्त की रात 9 बजे तक भद्रा रहने वाली है तो ऐसे में राखी 30 अगस्त को रात्रि 09:31 से 31 अगस्त की सुबह 07:50 तक है। अब जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा (Rakhi Bandhne Ka Shubh Muhurat 2023)।
रक्षा बंधन 2023 कब है 30 या 31 अगस्त? (Raksha Bandhan 2023 Date And Time)
पंडित सुजीत जी महाराज के अनुसार 30 अगस्त को भद्रा रात 9 बजे समाप्त हो रही है। जबकि पूर्णिमा तिथि 31 अगस्त की सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में रक्षा बंधन का त्योहार मनाने के लिए 30 अगस्त की रात 09 बजकर 1 मिनट से 31 अगस्त की सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक का समय रहेगा। यानी इस बार राखी का त्योहार दो दिन मनाया जाएगा। जानिए 30 और 31 अगस्त दोनों दिन राखी बांधने का क्या रहेगा मुहूर्त।
| 2023 में रक्षा बंधन कब है (Raksha Bandhan 2023 Date) | 30 और 31 अगस्त दोनों दिन |
| 30 अगस्त 2023 को राखी बांधने का मुहूर्त | 09:01 PM से 09:12 PM |
| 31 अगस्त 2023 को राखी बांधने का मुहूर्त | 07:05 AM तक |
| पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ 30 अगस्त 2023 | 10:58 AM |
| पूर्णिमा तिथि समाप्त 31 अगस्त 2023 | 07:05 AM |
| रक्षा बन्धन भद्रा पूंछ 30 अगस्त 2023 | 05:30 PM से 06:31 PM |
| रक्षा बन्धन भद्रा मुख 30 अगस्त 2023 | 06:31 PM से 08:11 PM |
| रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय 30 अगस्त 2023 | 09:01 PM |
