अध्यात्म

भाई दूज और रक्षा बंधन 2023 में कब है? जानें इन दोनों त्योहारों के बीच क्या होता है अंतर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 08:16 AM IST

Differnce Between Bhai Dooj And Raksha Bandhan: वैसे तो ये दोनों ही त्योहार भाई-बहन को समर्पित है। लेकिन फिर भी इनमें कुछ अंतर है।

Image

भाई दूज और रक्षा बंधन में अंतर?

भाई दूज (Bhai Dooj) और रक्षा बंधन ये दोनों ही त्योहार भाई-बहन से जुड़े होते हैं। रक्षा बंधन का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है तो भाई दूज कार्तिक शुक्ल द्वितीया को। ये दोनों ही त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित हैं। लेकिन फिर भी इनमें कुछ अंतर है। तो चलिए आपको बताते हैं कि भाई दूज और रक्षा बंधन के त्योहार में क्या फर्क है।

भाई दूज और रक्षा बंधन में अंतर (Differnce Between Raksha Bandha And Bhai Dooj)

  • धार्मिक मान्यताओं अनुसार रक्षा बंधन की शुरुआत इंद्र देव, राजा बली और भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा हुई थी। वहीं भाई दूज की शुरुआत यमराज और उनकी बहन यमुना द्वारा हुई थी।
  • यही कारण है कि रक्षा बंधन के दिन लोग राजा बली की कथा सुनते हैं और भाई दूज के दिन यमराज और यमुना की।
  • रक्षा बंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी यानी पवित्र धागा बांधती हैं और भाई अपनी बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। भाई दूज पर बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और कई जगह इस दिन भाई को सूखा नारियल देने की भी परंपरा है।
  • आमतौर पर यदि बहन विवाहित हो तो वो अपने भाई के घर जाकर रक्षा बंधन मानती है लेकिन भाई दूज में भाई अपनी बहन के घर जाकर भाई दूज मनाता है।
  • भाई दूज के दिन यमराज और यमुना नदी की पूजा की जाती है। इस दिन भाई और बहन यमुना नदी में स्नान करते हैं। रक्षा बंधन के दिन ऐसी कोई मान्यता नहीं है।
  • रक्षा बंधन पर बहन राखी बांधने के पश्चात अपने भाई को मिठाई खिलाती हैं। भाई दूज पर बहनें अपने भाई को भोजन खिलाने के बाद पान खाने को देती हैं। ऐसी मान्यता है कि भाई दूज के दिन यदि बहन अपने भाई को पान खिलाती हैं तो उन्हें पुण्य मिलता है।
  • भाई दूज में आरती और टीका महत्वपूर्ण होता है जबकि रक्षा बंधन राखी बांधने का विशेष महत्व माना गया है।
  • रक्षा बंधन पर भाई अपनी बहन की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं, जबकि भाई दूज में बहन अपने भाई की रक्षा करने का संकल्प लेती हैं।

Bhai Dooj And Raksha Bandhan 2023 Date

2023 में भाई दूज का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। तो वहीं रक्षा बंधन का पर्व 30 अगस्त को मनाया जाएगा। ये दोनों ही त्योहार भाई-बहन साथ मिलकर मनाते हैं।
लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article