Raksha Bandhan 2025 Date And Time (रक्षा बंधन कब है 2025): रक्षा बंधन का त्योहार खास है। इस दिन बहनें बड़े प्यार से अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, जो भाई की सुरक्षा और कल्याण के लिए उनकी प्रार्थना का प्रतीक है। बदले में, भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। बताया जाता है कि राखी बांधने के समय भद्रा नहीं होनी चाहिए। पौराणिक कथाओं के अनुसार रावण की बहन ने उसे भद्रा काल में ही राखी बांध दी थी इसलिए रावण का विनाश हो गया। इसलिए आप इस साल की राखी की सही डेट के साथ शुभ मुहूर्त यहां से जान सकते हैं और सही समय पर अपने भाई को राखी बांध सकते हैं।
Raksha Bandhan 2025 Date (रक्षा बंधन कब है 2025)
श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा।
Rakhi Bandhne Ka Muhurat 2025 (राखी बांंधने का मुहूर्त 2025)
पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 को दोपहर 1:24 बजे तक रहेगी। ऐसे में 9 अगस्त, शनिवार को सुबह 5:39 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक राखी बांधा जाएगा।
Raksha Bandhan 2025 Bhadra Time (Rakhi 2025 Bhadra Time)
रक्षा बन्धन भद्रा प्रारंभ: 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2:12 बजे से
रक्षा बन्धन भद्रा समाप्त: 9 अगस्त 2025 को तड़के 1:52 बजे पर
Raksha Bandhan Mantra (रक्षा बंधन मंत्र संस्कृत)
येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वाम् प्रतिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥
अर्थ - जिस रक्षा सूत्र से महान बलशाली राजा बलि को बांधा गया था, उसी से मैं तुम्हें बांधती हूँ – यह रक्षा सूत्र तुम्हारी रक्षा करे।
Raksha Bandhan Mahatva (रक्षाबंधन के पर्व का महत्व)
रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। ये दिन भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत बनाता है। यह त्योहार न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है।
