अध्यात्म

रक्षा बंधन 2025 में कब है, अभी नोट करें तारीख और समय, जानें भद्रा का साया कब रहेगा और क्या है शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2025 Date and Time in hindi: रक्षा बंधन का त्योहार भाई बहन के पावन प्रेम का एक अटूट बंधन है। जानें 2025 में रक्षा बंधन कब है। यहां नोट करें डेट और टाइम। साथ ही जानें कि राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है और इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा लगेगी या नहीं।

Image

Raksha Bandhan 2025 Date and Time

Raksha Bandhan 2025 Date and Time in hindi: रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। यह त्योहार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अगस्त के महीने में आता है। हिंदू कैलेंडर में रक्षा बंधन श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यहां आप रक्षा बंधन 2025 की डेट, तारीख, तिथि आदि की जानकारी के साथ राखी बांधने का मुहूर्त भी जान सकते हैं।

रक्षा बंधन 2025 डेट और डे

रक्षा बंधन 2025 में 9 अगस्त, दिन शनिवार को मनाया जाएगा। यह पर्व सावन महीने की मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।

रक्षा बंधन 2025 पूर्णिमा तिथि कब से लगेगी

  • पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2:12 बजे से
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त: 9 अगस्त 2025 को दोपहर 1:24 बजे तक

पाठक ध्यान दें कि पूर्णिमा पर सूर्य की उदया तिथि 9 अगस्त को है। तो रक्षा बंधन का पर्व इस तारीख को मनाया जाएगा।

रक्षा बंधन 2025 पूर्णिमा तिथि का भद्रा काल (अशुभ समय)

  • पूर्णिमा तिथि पर भद्रा प्रारंभ: 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2:12 बजे से
  • पूर्णिमा तिथि भद्रा समाप्त: 9 अगस्त 2025 को तड़के 1:52 बजे पर

पाठक ध्यान दें कि भद्रा काल के दौरान राखी बांधना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस समय बहनों को भाइयों को राखी बांधने से बचना चाहिए।

रक्षा बंधन 2025 पर राखी बांधने का शुभ समय

9 अगस्त, दिन शनिवार को सुबह 5:39 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक

रक्षा बंधन मंत्र

जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधें तो यह मंत्र जरूर बोलें -

येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।

तेन त्वाम् प्रतिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥

इसका अर्थ है - जिस रक्षा सूत्र से महान बलशाली राजा बलि को बांधा गया था, उसी से मैं तुम्हें बांधती हूँ – यह रक्षा सूत्र तुम्हारी रक्षा करे।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article