Raksha Bandhan 2023 Date (रक्षा बंधन 2023 में कब है): सावन मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है। 2023 में इस बार रक्षा बंधन का पर्व मनाने के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा। अमूमन अगस्त के मध्य में आने वाला ये त्योहार इस बार 10 से 15 दिन देर से मनाया जाएगा। इसकी वजह इस बार सावन में लगने वाला अधिक मास है जिसके चलते श्रावण मास 2023 में 59 दिन हैं।
रक्षा बंधन 2023 कब है
रक्षा बंधन का पर्व भाई बहन के प्यार का प्रतीक है। 2023 में रक्षा बंधन की डेट 30 अगस्त, बुधवार को है। इस बार राखी पर भद्रा का साया भी है जिसके चलते रक्षा बंधन के लिए मुहूर्त लंबा नहीं है।
Raksha Bandhan 2023 Date and Time
| रक्षा बंधन 2023 डेट | 30 अगस्त, बुधवार |
| सावन पूर्णिमा 2023 तिथि आरंभ | 30 अगस्त 10:59 am से |
| सावन पूर्णिमा 2023 तिथि समापन | 31 अगस्त 7:05 am पर |
Raksha Bandhan 2023 Bhadra Time
| रक्षा बंधन भद्रा समापन समय | 30 अगस्त को 09:01 am पर |
| रक्षाबंधन भद्रा पूंछ | 30 अगस्त को शाम 05:30 - शाम 06:31 |
| रक्षाबंधन भद्रा मुख | 30 अगस्त को शाम 06:31 - रात 08:11 |
Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat
राखी बांधने के लिए भद्रा काल के खत्म होने के बाद प्रदोष काल मुहूर्त अच्छा रहेगा। यह समय 30 अगस्त, बुधवार को रात 09.02 से 09.09 के बीच का है। यानी रक्षा बंधन 2023 में केवल 7 मिनट की अवधि ही राखी बांधने के लिए शुभ मानी जा रही है।
भद्राकाल में राखी क्यों नहीं बांधते हैं
भद्राकाल में राखी नहीं बांधने की मान्यता रामायण काल से जोड़ी गई है। एक पौराणिक कथा के अनुसार लंकापति रावण को उसकी बहन ने जिस साल भद्रा काल में राखी बांधी थी, उसी साल प्रभु राम के हाथों उसका वध हो गया था।
