अध्यात्म

Raksha Bandhan 2023 Date And Time: रक्षा बंधन मनाने की सही तारीख और मुहूर्त यहां जानें

Raksha Bandhan 2023 Date, Time, Muhurat: रक्षा बंधन 2023 कब है, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? तो बता दें इस साल राखी पर्व 30 और 31 अगस्त दोनों दिन मनाया जा सकेगा। 30 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रात 9 बजकर 1 मिनट के बाद से शुरू होगा वहीं 31 अगस्त को सुबह 7 बडकर 5 मिनट तक राखी मना सकेंगे।

Image

Raksha Bandhan 2023 Muhurat

Raksha Bandhan 2023 Kab Hai, Date And Time (31 August 2023 Panchang): आइए जानते हैं 2023 में रक्षा बंधन कब है व रक्षाबंधन 2023 की सही तारीख व मुहूर्त क्या रहेगा। रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2023) का त्योहार हर साल श्रावण पूर्णिमा (Sawan Purnima 2023) के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधती हैं। कुछ जगह पर इस पर्व को राखी भी रहते हैं। ये हिंदू धर्म का एक बड़ा त्योहार है। इस बार रक्षाबंधन पर्व मनाने को लेकर दो तारीखें सामने आ रही हैं 30 अगस्त और 31 अगस्त। यहां आप जानेंगे रक्षा बंधन 2023 की सही तारीख क्या है और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है।

रक्षा बंधन 2023 का मुहूर्त (Raksha Bandhan Ka Shubh Muhurat 2023)

रक्षा बंधन का त्योहार श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है और पंचांग अनुसार ये पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त की सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुरू हो रही है जिसकी समाप्ति 31 अगस्त की सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर होगी। 30 अगस्त को दिन के समय भद्रा रहने वाली है जिस वजह से इस दिन रात 9 बजकर 1 मिनट तक राखी बांधने का कोई मुहूर्त नहीं रहेगा। वहीं 31 अगस्त को पूर्णिमा तिथि सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर ही खत्म हो जा रही है। तो जानिए ऐसे में राखी बांधने की सही डेट और मुहूर्त किस दिन रहेगा।

30 और 31 अगस्त दोनों दिन मनाया जाएगा राखी पर्व (Rakhi Shubh Muhurat 2023)

ज्योतिष अनुसार इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त दो दिन पड़ा है। आप अपनी सुविधानुसार किसी भी दिन राखी मना सकते हैं। अगर 30 को राखी मनाएंगे तो ध्यान रखें कि इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रात में रहेगा वहीं जो लोग 31 अगस्त को राखी मनाएंगे उन्हें सुबह 7 बजकर 5 मिनट से पहले ही ये पर्व मनाना होगा। आगे देखिए 30 और 31 अगस्त दोनों दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

30 अगस्त 2023 को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (30 August 2023 Raksha Bandhan Shubh Muhurat)

30 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रात 9 बजकर 1 मिनट से शुरू होगा। ध्यान रखें कि इस समय से पहले भाई को राखी नहीं बांधनी है क्योंकि रात 9 बजकर 1 मिनट से पहले तक भद्रा का साया रहेगा।

31 अगस्त 2023 को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (31 August 2023 Raksha Bandhan Shubh Muhurat)

इस साल राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त 31 अगस्त को ही रहेगा। इस दिन बहनें भाईयों को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक राखी बांध सकेंगी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article