अध्यात्म

Raksha Bandhan 2023: राखी बांधते समय न करें ये गलतियां, जान लें इसका सही तरीका

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन के पर्व हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। राखी के त्योहार के दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस दिन को भाई- बहन के प्रेम के प्रतीक का पर्व माना जाता है। राखी बांधते समय किन बातों का ध्यान रखें। राखी बांधने का सही तरीका क्या है। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Raksha Bandhan 2023

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन के पर्व का सनातन धर्म में खासा महत्व है। इस दिन को भाई -बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सभी बहने अपने भाई को राखी बांधती हैं और उनसे अपनी सुरक्षा का वचन लेती हैं। हर वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार सावन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार 30 अगस्त 2023 और 31 अगस्त दो दिन मनाया जाएगा। 30 अगस्त को भद्रा का साया होने के कारण ये इस त्योहार को 30 अगस्त 2023 रात के 9 बजे के बाद मनाया जाएगा। इसके साथ ही इसका शुभ समय 31 अगस्त की सुबह 7 बजे तक है। आइए जानते हैं राखी बांधते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

राखी बांधते समय ना करें ये काम

  • राखी बांधते समय गलती से भी भाई का मुख दक्षिण दिशा की ओर ना हो। इस दिशा को राखी बंधवाने के लिए शुभ नहीं माना जाता है। राखी बंधवाते समय भाई का मुख पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए।
  • रक्षाबंधन के दिन शुभ मुहूर्त में ही भाई को राखी बांधे। रक्षा सूत्र बांधते समय भाई के सिर पर एक रूमाल रख दें।
  • राखी बांधते समय राखी में बहने तीन गाठ बांध लें। ऐसा माना जाता है कि तीन गाठ बांधकर राखी बांधना बेहद ही शुभ होता है।
  • रक्षाबंधन की थाली में चन्दन, अक्षत फूल और मिठाईयां जरूर रखें। थाली में टूटे हुए अक्षत के दानें नहीं होने चाहिए।

राखी बांधते समय रखें ध्यान

अपने भाई के हाथ पर कभी भी काले रंग की राखी ना बांधें। राखी बांधने से पहले भाई के माथे पर टिका लगाएं। राखी बांधने के बाद भाई का मुंह मिठा कराएं। ऐसा कहते हैं कि राखी के दिन मिठाई खिलाने से भाई बहने के रिश्ते में प्यार बढ़ता है। राखी बांधने के बाद भाई से आशीर्वाद लें और भाई छोटा हो तो उसको आशीर्वाद दें।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article