कर्मफल दाता शनि देव 23 अक्टूबर को यानी धनतेरस (Dhanteras) वाले दिन मार्गी होने जा रहे हैं। जून में शनि वक्री हुए थे और जुलाई में इन्होंने मकर राशि में प्रवेश कर लिया था और अब अक्टूबर में ये फिर से अपनी चाल बदलते हुए मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिष विद्वानों अनुसार शनि मार्गी होने पर अखंड साम्राज्य राजयोग का निर्माण करेंगे। इस योग का प्रभाव 3 राशियों पर काफी जबरदस्त रूप से पड़ने वाला है।
क्या है अखंड साम्राज्य राजयोग? अखंड साम्राज्य राजयोग बेहद ही शुभ योग माना जाता है जिसका निर्माण शनि की चाल में परिवर्तन की वजह से हो रहा है। ये राजयोग व्यक्ति को अपार धन-दौलत, समृद्धि और खुशहाल जीवन प्रदान करता है। कहते हैं जिस व्यक्ति की कुंडली में ये योग होता है वो व्यक्ति राजा-महाराजाओं की तरह अपना जीवन जीता है। मां लक्ष्मी की कृपा से ऐसा व्यक्ति जीवन में धन कमाता है।
शनि इन 3 राशियों को देंगे लाभ
मेष: अखंड साम्राज्य योग आपके जीवन में कई प्रकार के लाभ लेकर आएगा। नौकरी और व्यापार में आपको जबरदस्त सफलता हासिल होगी। स्टॉक मार्किट और शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए भी समय शुभ है। आपके प्रमोशन और वेतन वृद्धि के भी योग बनेंगे। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे।
धनु: शनि के मार्गी होने से आपके अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे। ये समय आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। व्यापारी जातकों को पर्याप्त धन लाभ होगा। कुल मिलाकर समय आपके लिए सफलता भरा साबित होगा।
मीन: इस राशि वालों के लिए ये समय काफी अच्छा साबित होने वाला है। विभिन्न स्त्रोतों से पैसा कमाने और धन संचित करने का मौका मिलेगा। व्यापारियों को इस अवधि में सुनहरी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। आप नया वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं।
