अध्यात्म

18 साल बाद पापी ग्रह राहु कुंभ में करेंगे प्रवेश, इन राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Rahu Gochar 2025 In Kumbh Rashi: पापी ग्रह राहु का राशि परिवर्तन ज्योतिष अनुसार काफी अहम माना जाता है। क्योंकि जब भी ये ग्रह राशि बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ता है। लेकिन यहां हम जानेंगे इस बार राहु का गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा।

Image

18 साल बाद पापी ग्रह राहु कुंभ में करेंगे प्रवेश

Rahu Gochar 2025 In Kumbh Rashi: ज्योतिष में राहु को एक पापी ग्रह का दर्जा प्राप्त है। इसे आमतौर पर नकारात्मक तरीके से देखा जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि इस ग्रह से व्यक्ति को हमेशा बुरे परिणाम ही प्राप्त हों बल्कि कई मायनों में राहु काफी शुभ फल भी प्रदान करता है। अगर ये आपके लिए शुभ है तो आपकी किस्मत रातों रात बदल सकता है। इस समय राहु गुरु की राशि मीन में गोचर कर रहा है लेकिन 18 मई 2025 को ये शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर जायेगा। इस राशि में राहु के आते ही कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए राहु का कुंभ राशि में गोचर लाभकारी साबित होगा। इस राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। इनकम बढ़ेगी। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। कई जगह से नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। बिजनेस में भी सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर समय काफी अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी राहु का गोचर लाभकारी रहेगा। आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवन में चली आ रही समस्याओं का अंत हो जाएगा। नौकरी करने वाले जातकों को खूब लाभ मिलेगा। वहीं व्यापारी लोग भी इस गोचर से खूब मुनाफा कमाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी बढ़िया हो जाएगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए भी राहु का कुंभ राशि में गोचर लकी साबित होगा। आपको इस दौरान अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आप बड़ी समझदारी से हर काम में सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी दूर हो जाएंगे। कुल मिलाकर समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।

मई में राहु के अलावा केतु, गुरु, शुक्र, सूर्य और चंद्र देव का भी राशि परिवर्तन होगा जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए ये सभी गोचर लाभकारी साबित होंगे तो कुछ के लिए परेशानी देने वाले। लेकिन आपके लिए ये गोचर कैसे रहेंगे जानने के लिए पढ़ें अपना मई का राशिफल

अब देखें साल 2025 का पूरा राशिफल

(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article