अध्यात्म

Radha Ashtami 2024 Puja Vidhi : राधा अष्टमी के दिन इस तरह से करें पूजा, यहां जानिए पूरी विधि और शुभ मुहूर्त

Radha Ashtami Puja Vidhi 2024: राधा अष्टमी का त्योहार मथुरा, वृंदावन और बरसाने में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन राधा रानी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। यहां जानें राधा अष्टमी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Image

Radha Ashtami 2024

Radha Ashtami Puja Vidhi 2024 (राधा अष्टमी पूजा विधि): राधा अष्टमी का त्योहार हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का पर्व मनाया जाता है। इस साल राधा अष्टमी का त्योहार 11 सितंबर 2024 को मनाया जा रहा है। राधा अष्टमी का पर्व राधा रानी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। राधा अष्टमी के दिन राधा रानी की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि राधा रानी की पूजा के बिना भगवान कृष्ण की पूजा अधूरी रहती है। राधा कृष्ण की संग- संग पूजा करने से व्रती को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं राधा अष्टमी की पूजा विधि के बारे में।

Radha Ashtami Puja Vidhi In Hindi 2024 (राधा अष्टमी पूजा विधि)

  • राधा अष्टमी के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
  • उसके बाद साफ वस्त्र धारण करके राधा रानी की प्रतिमा को साफ चौकी पर स्थापित करें।
  • फिर राधा रानी को वस्त्र अर्पित करें और उनका श्रृंगार करें।
  • इस दिन राधा रानी को फूल, चंदन, अक्षत, और धूप-दीप अर्पित करें।
  • राधा अष्टमी के दिन राधा रानी और भगवान कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाएं।
  • पूजा के अंत में कथा का पाठ करें और आरती करें।

Radha Ashtami 2024 Shubh Muhurat (राधा अष्टमी शुभ मुहूर्त 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल राधा अष्टमी का पर्व 11 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन राधा रानी की पूजा के लिए सुबह 11 बजकर 3 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक का मुहूर्त शुभ रहेगा।

Radha Ashtami Mantra (राधा अष्टमी का मंत्र)

“ॐ राधायै विद्महे कृष्णप्रियायै धीमहि तन्नो राधा प्रचोदयात्”

“राधे राधे जय जय राधे, राधे राधे जय जय राधे।

राधा अष्टमी के दिन राधा रानी जी के इस मंत्र का 108 बार जाप करने से साधक की सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है और परिवार में भी सुख, समृद्धि आती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article