अध्यात्म

2023 Pradosh Vrat List: नए साल में पड़ेंगे 25 प्रदोष व्रत, नोट कर लें सभी तारीखें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 29, 2022, 03:21 PM IST

Pradosh Vrat 2023 List: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व माना जाता है। ये व्रत हर महीने में दो बार पड़ता है। जानिए नए साल में कब-कब पड़ेंगे प्रदोष व्रत।

Image

Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत 2023 की पूरी लिस्ट यहां देखें

Pradosh Vrat 2023 Dates: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व माना जाता है। प्रदोष व्रत को हम त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जानते हैं। ये व्रत हर महीने में दो बार पड़ता है। इस व्रत में माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। मान्यता है इस व्रत को करने से अच्छी सेहत और लम्बी आयु की प्राप्ति होती है। नए साल में कुल 25 प्रदोष व्रत पडेंगे। जानिए पूरे साल पड़ने वाले सभी प्रदोष व्रत की सटीक डेट।

प्रदोष व्रत 2023 तिथि (Pradosh Vrat 2023 List)

तारीखदिनप्रदोष व्रत
04 जनवरीबुधवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
19 जनवरीगुरुवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
02 फरवरीगुरुवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
18 फरवरीशनिवारशनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)
04 मार्चशनिवारशनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
19 मार्चरविवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
03 अप्रैलसोमवारसोम प्रदोष व्रत (शुक्ल)
17 अप्रैलसोमवारसोम प्रदोष व्रत (कृष्ण)
03 मईबुधवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
17 मईबुधवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
01 जूनगुरुवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
15 जूनगुरुवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
01 जुलाईशनिवारशनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
14 जुलाईशुक्रवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
30 जुलाईरविवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
13 अगस्तरविवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
28 अगस्तसोमवारसोम प्रदोष व्रत (शुक्ल)
12 सितंबरमंगलवारभौम प्रदोष व्रत (कृष्ण)
27 सितंबरबुधवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
11 अक्टूबरबुधवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
26 अक्टूबरगुरुवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
10 नवंबरशुक्रवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
24 नवंबरशुक्रवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
10 दिसंबररविवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
24 दिसंबररविवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
प्रदोष व्रत में भगवान शिव के साथ मां पार्वती की भी पूजा की जाती है। कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से इस व्रत को करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। वैसे तो हिन्दू धर्म में हर महीने की प्रत्येक तिथि को कोई न कोई व्रत होते हैं लेकिन लेकिन इन सब में प्रदोष व्रत की बहुत मान्यता है ।
लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article