अध्यात्म

Pradosh Vrat Feb 2024: फरवरी में प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा विधि और महत्व

Pradosh Vrat Feb 2024: प्रदोष व्रत को त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। जानिए फरवरी में प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा।

Image

Pradosh Vrat Feb 2024 Date

Pradosh Vrat In February 2024 Date: प्रदोष व्रत हर महीने में दो बार आता है। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। इस व्रत में प्रदोष काल के समय भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। फरवरी में प्रदोष व्रत 7 फरवरी को रखा जाएगा। ये माघ माह के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत होगा। जानिए फरवरी प्रदोष व्रत की तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

Pradosh Vrat 2024 Date And Time (प्रदोष व्रत 2024 तिथि व मुहूर्त)

प्रदोष व्रत 7 फरवरी 2024 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:05 बजे से रात 08:41 बजे तक रहेगा। प्रदोष व्रत की शुरुआत 7 फरवरी की दोपहर 02:02 बजे से होगी और इसकी समाप्ति 8 फरवरी की सुबह 11:17 बजे होगी।

Pradosh Vrat Puja Vidhi (प्रदोष व्रत पूजन विधि)

प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर भगवान शिव का ध्यान करें, उन्हें जल चढ़ाएं। साथ ही शिव के मंत्रों का जाप करें। इस दिन भगवान शिव को शमी, चावल, फूल, धूप, दीप-नवैद्य, बेल पत्र, कनेर, धतूरा, फल, पान-सुपारी इत्यादि अवश्य चढ़ाएं।

Pradosh Vrat Significance (प्रदोष व्रत महत्व)

मान्यता है प्रदोष व्रत के दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने से इंसान के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और इंसान को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। कहते हैं प्रदोष व्रत, दो गाय-दान जितना फल प्रदान करता है। प्रदोष व्रत को करने से साधक और उसके परिवार पर हमेशा भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article