अध्यात्म

Pradosh Vrat December 2023: दिसंबर में प्रदोष व्रत कब है, जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

Pradosh Vrat December 2023 Date: प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। जानिए दिसंबर में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत।

Image

Pradosh Vrat December 2023

Pradosh Vrat December 2023 Date And Time: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है जो हर महीने की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। इसलिए इसे त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस तरह से एक महीने में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ते हैं। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है जो व्यक्ति सच्चे मन से ये व्रत करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। जानिए दिसंबर में प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा।

प्रदोष व्रत दिसंबर 2023 (Pradosh Vrat December 2023)

दिसंबर का पहला प्रदोष व्रत 10 तारीख को रखा जाएगा। त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 10 दिसंबर की सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर होगी और इसकी समाप्ति 11 दिसंबर की सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर होगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5.30 से रात 8 बजे तक रहेगा।

प्रदोष व्रत का महत्व (Pradosh Vrat Significance)

प्रदोष व्रत को बहुत सी जगहों पर त्रयोदशी व्रत भी कहते हैं। यह हर महीने में दो बार आता है। कृष्ण पक्ष में आने वाले प्रदोष को कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत और शुक्ल पक्ष में आने वाले प्रदोष को शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत कहते हैं। यह व्रत मां पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्राप्ति होती है। प्रदोष व्रत को दक्षिण भारत में प्रदोषम के नाम से जाना जाता है। पुराणों के अनुसार प्रदोष व्रत करने से 2 गायों के दान के बराबर फल प्राप्त होता है।

प्रदोष व्रत पूजा विधि (Pradosh Vrat Puja Vidhi)

प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) को सभी व्रतों से अधिक शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस व्रत को नियम के साथ करने पर भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। जिससे व्यक्ति के जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस व्रत को निर्जला रहा जाता है। इस व्रत को रखने वाले लोग सुबह बेल पत्र, गंगा जल, अक्षत, धूप से भगवान शिव की पूजा करते हैं और फिर शाम के समय में एक बार फिर से शिव जी की पूजा करते हुए व्रत कथा सुनते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article