अध्यात्म

शत्रुओं और रोगों पर विजय पाने के लिए बुढ़वा मंगल पर जरूर करें हनुमान जी के इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप

बुढ़वा मंगल या बड़ा मंगल हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को मनाया जाने वाला एक अत्यंत पवित्र पर्व है, जो मुख्य रूप से भगवान हनुमान को समर्पित है। इस दिन हनुमान जी के कुछ शक्तिशाली मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है।

Image

बुढ़वा मंगल पर करें हनुमान जी के मंत्रों का जाप (pc: pinterest)

हनुमान जी को कलयुग का देवता कहा जाता है। माना जाता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से हनुमान जी के इन पांच मंत्रों का नियमित रूप से उच्चारण करता है, उसे जीवन में धन, यश, बल, बुद्धि और कीर्ति का आशीर्वाद मिलता है। अब आज तो बुढ़वा मंगल यानी ज्येष्ठ मंगल है। आज के दिन तो हनुमान जी की पूजा के साथ- साथ उनके शक्तिशाली मंत्रों का जाप भी जरूर करना चाहिए। यहां से आप इन मंत्रों के बारे में जान सकते हैं।

हनुमान जी के चमत्कारी मंत्र (Hanuman Mantra)-

1. ॐ श्री हनुमते नमः।।

यह सबसे सरल और शक्तिशाली मंत्रों में से एक है। इसका जाप करने से भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त होती है और सभी कष्ट दूर होते हैं।

2. ॐ नमो भगवते महावीराय जय श्री राम।।

यह मंत्र भगवान हनुमान को उनकी वीरता और शक्ति के लिए समर्पित है। इसका जाप करने से साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है।

3. ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट।।

यह मंत्र भगवान हनुमान को भगवान शिव का अवतार मानकर उनकी पूजा करता है। इसका जाप करने से रोगों और शत्रुओं से मुक्ति मिलती है।

4. ॐ श्री गंगाजलधर वीर बजरंगी भगवान की जय।।

यह मंत्र भगवान हनुमान के वीर रूप और गंगा नदी के प्रति उनके समर्पण का गुणगान करता है। इसका जाप करने से मन शांत होता है और शुद्धता प्राप्त होती है।

5. ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।।

यह मंत्र भगवान हनुमान को उनकी शक्ति और उत्साह के लिए समर्पित है। इसका जाप करने से कार्यो में सफलता प्राप्त होती है और मनोबल बढ़ता है।

6. ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय

प्रकटपराक्रमाय महाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।।

इस विशेष हनुमान मंत्र का जाप करने पर प्रभु की कृपा से जीवन हमेशा के लिए सुरक्षित हो जाता है। इस मंत्र का जाप जीवन में अचानक आने वाले संकटों से मुक्ति दिलाता है।

7. ॐ हं पवननन्दनाय स्वाहा।।

हनुमानजी के इस मंत्र के जाप से भक्तों पर शीघ्र उनकी कृपा बरसती है।

8. ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।।

हनुमान जी के इस मंत्र का जाप असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाता है।

इसके अलावा जिस भी व्यक्ति को नौकरी की तलाश है या नौकरी मिलने में किसी तरह की बाधा आ रही है तो उसे हनुमान जी के इस 'मर्कटेश महोत्सह सर्वशोक विनाशन' मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। और घर में किसी सदस्य को अगर कोई रोग हो या किसी भी तरह की विपदा घेरी हो तो उसे हनुमान जी के 'ॐ नमो हनुमान रुद्रावताराय सर्वशत्रुसहरणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा' मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article