अध्यात्म

Vastu Shastra Tips: भूलकर भी किसी को न दें ये पांच वस्तुएं, आती है भयंकर दरिद्रता, मिलते हैं कष्ट

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 09:19 PM IST

Vastu Shastra Tips: जरूरतमंदों की मदद करना और दान करना पुण्‍य का काम होता है। हालांकि कुछ ऐसी वुस्‍तएं होती हैं उसे न तो कभी किसी को उधार में देना चाहिए और न ही दान करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं और घर में भयंकर दरिद्रता आती है। साथ ही कई तरह के कष्ट घेर लेते हैं।

Image

कभी भी भूलकर इन पांच चीजों को न दें किसी को, मिलता है कष्‍ट

KEY HIGHLIGHTS
  • जरूरत मंदों की मदद करने से मिलता है फल
  • गहने होते हैं माँ लक्ष्मी का प्रतीक
  • सफेद चीजों का नहीं करना चाहिए दान

Vastu Shastra Tips: अगर आप स्‍वभाव से दयावान है और किसी भी मजबूर व्‍यक्ति को देखकर उसका तन-मन-धन से मदद करने में जुट जाते हैं तो यह पुण्‍य का काम है। हालांकि वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार आपकी यह आदत आपको मुसीबत में डाल सकता है। शास्‍त्रों में बताया गया है कि हमारे घर में कई ऐसी चीजें भी होती हैं जिसे कभी भी दूसरों को नहीं देने चाहिए। यह आपको भयंकर गरीबी और दरिद्रता में ला सकता है। साथ ही आप कई तरह के कष्‍ट में घिर सकते हैं। वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, लोगों को कभी भी गहने, झाडू, बेलन औन सफेद चीजें दूसरे को दान नहीं देना चाहिए। इन चीजों को देने से भारी कष्‍ट में घिर सकते हैं।

1- गहने

हिन्‍दू धर्म के अनुसार गहनों को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। क्‍योंकि मां लक्ष्‍मी को गहनों से लगाव था। इसलिए जब भी महिलाएं गहने खरीदती हैं, तो वे सबसे पहले माता लक्ष्मी की उपासना करती हैं। इसलिए कभी भी अपनी पत्‍नी के जेवर नही बेचने चाहिए और न ही दान में देना चाहिए। विशेषकर महिलाओं को अपना मंगलसूत्र औऱ बिछिया भी किसी को न दें। कहां जाता है ऐसा करने से घर की बरकत और सौभाग्य दूसरों के घर चला जाता है।

2- पैसे उधार देने से बचें

धन की देवी मां लक्ष्मी का वास पैसों में होता है। जहां पर एक-एक पैसा बचा कर रखा जाता है। उस घर में सदैव मां लक्ष्‍मी वास करती है। इसलिए भूलकर भी घर की तिजोरी में रखा हुआ पैसा किसी को उधार या दान में नहीं देना चाहिए। इससे लक्ष्‍मी जी नाराज हो जाती हैं और घर की बढ़ोतरी में अर्चनें आने लगती हैं।

3- झाड़ू

झाड़ू को घर की लक्ष्मी कहा जाता है। दिवाली और धनतेरस पर झाड़ू की पूजा भी होती है। इससे हम पूरे घर की सफाई करते हैं और नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर किया जाता है। इसलिए अपने घर की झाडू किसी को नहीं देते हैं। ऐसा करने से झाड़ू के साथ घर की सुख शांति भी बाहर चली जाती है।

4- चकला, बेलन और तवा

इन तीनों की वजह से ही भोजन की प्राप्ति होती है। रसोई घर में मौजूद रोटी बनाने का सबसे जरूरी सामान चकला, बेलन और तवा होता है। ज्‍योतिषों के अनुसार रसोई घर में रखी इन तीन चीजों को कभी दूसरों को नहीं देना चाहिए। अगर आप किसी की मदद करना चाहते हैं, तो आप बाजार से खरीदकर उसे दान कर सकते हैं।

5- दूध या सफेद चीजें देने से बचें

ज्योतिषों के अनुसार दूध को सूर्य ढलने के बाद किसी को भी नहीं देना चा‍हिए। क्‍योंकि दूध को चंद्र ग्रह का प्रतीक माना गया है। ऐसे में अंधेरा होने पर चंद्रमा पृथ्वी पर प्रकाश फैलाता है। इसलिए भूलकर भी सूर्यास्त के बाद दूध या सफेद चीजें किसी को भी नही देनी चाहिए। सूर्यास्‍त के बाद ऐसा करने से चंद्र ग्रह का कोप पड़ने के साथ ही आर्थिक परेशानियों को सामना भी करना पड़ सकता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article