December Birth: साल का आखिरी महीना दिसंबर बेहद सुहावना ओर खुशनुमा महीना होता है। इस माह न तो लोगों को चिलचिलाती धूप का परेशान करती है और न ही बारिश भिगोती है। इसलिए दिसंबर माह में जन्म लेने वाले व्यक्ति को भी बेहद खास माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति का जन्म जिस दिन, महीने या समय में होता है, उसका उसके जीवन और व्यक्तित्व पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। यहां हम आपको दिसंबर में जन्म लेने वाले लोगों के स्वभाव के बारे में बता रहे हैं। माना जाता है कि दिसंबर माह में जन्म लेने वाले लोग महत्वकांक्षी स्वभाव के होते हैं और भाग्य के धनी माने जाते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें-
होते हैं बुद्धिमान और मेहनती
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दिसंबर में पैदा हुए लोगों को बेहद बुद्धिमान माना जाता है। ये कोई भी कदम उठाने से पहले उसके बारे में पूरा विश्लेषण करना पसंद करते हैं। ये जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना पसंद नहीं करते हैं। वे केवल तभी निर्णय लेते हैं जब वे पूरी स्थिति का विश्लेषण कर चुके होते हैं। कठिन से कठिन परिस्थिति में भी ये अपना हौसला नहीं हारते और हर परिस्थिती के हिए हमेशा तैयार रहते हैं।
आध्यात्म में लगता है मन
दिसंबर में पैदा हुए लोग का मन और स्वभाव बेहद साफ-सुथरा होता है। ऐसे लोग पर्यावरण को भी अच्छा और स्वच्छ रखना पसंद करते हैं। ये लोग स्वभाव के आध्यात्मिक होते हैं। लेकिन ये ईश्वर में आस्था रखने के साथ अपने कर्तव्य का पालन करना भी नहीं भूलते। ऐसे लोग हमेशा जमीन से जुड़कर कार्य करते हैं।
बुरे वक्त में नहीं छोड़ते हैं साथ
दिसंबर में जन्मे लोग बहुत महत्वाकांक्षी माने जाते हैं। ये लोग खुद की और परिवार की जरूरतों पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। दिसंबर में जन्मे लोग हमेशा अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते हैं। ये अपने पार्टनर और परिवार के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहते हैं। वक्त चाहे कितनी भी मुश्किल हो, ये लोग अपनों का साथ कभी नहीं छोड़ते।
अत्यधिक उत्साही और सक्रिय
दिसंबर में पैदा होने वाले लोग अत्यधिक उत्साही और सक्रिय होते हैं। उनकी उम्र चाहे जो भी हो, ये हर कार्य को पूरे उत्साह के साथ करते हैं। उनके आसपास हमेशा सकारात्मक वाइब्स होती हैं। उनकी सकारात्मकता और बुलंद हौसला कभी कम नहीं हो सकता। यही कारण है कि दिसंबर में पैदा होने वाले लोग को सभी पसंद करते हैं।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
